पटना व मुजफ्फरपुर समेत पांच जिलों में घटे सोना-चांदी के दाम

पटना : बिहार के सर्राफा बाजार में शुक्रवार 24 जून को सोना-चांदी के दाम घटे हैं। आज बिहार में 24 कैरट सोना 52650 रुपये और 22 कैरट 47550 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है। वहीं आज बिहार में चांदी 63000 रुपये प्रति किलोग्राम के दर से बिक रही है।

पटना में 24 कैरेट सोना 52650 प्रति 10 ग्राम पर है, तो वहीं 22 कैरेट सोना 47750 प्रति 10 ग्राम और चांदी 63000 प्रति किलोग्राम पर है। मुजफ्फरपुर में 24 कैरेट सोना 52,300 और 22 कैरेट सोना 49,700 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है और चांदी 64,000 रुपए प्रति किलोग्राम पर बिक रही है।

भागलपुर में 24 कैरेट सोना 52200 और 22 कैरेट सोना 48000 प्रति 10 ग्राम और चांदी 62500 रुपए प्रति किलोग्राम पर बिक रही है। गया में 24 कैरेट सोना 51750 रुपए प्रति 10 ग्राम और चांदी 61000 रुपए प्रति किलोग्राम पर बिक रही है।

दरभंगा में 24 कैरेट सोना 52200 और 22 कैरेट सोना 48800 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। वहीं पूर्णिया में 22 कैरेट सोना 49000 रुपए प्रति 10 ग्राम और चांदी 62000 रुपए प्रति किलोग्राम पर बिक रही है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.