मोतिहारी में देर रात हुई दो बड़ी वा’रदात, अ’पराधियों ने कर दी दो व्यवसायियों की ह’त्या

मोतिहारी में दो अलग-अलग वारदात में दो व्यवसायियों की हत्या कर दी गई है। ये दोनों वारदात मोतिहारी नगर थाना क्षेत्र में गुरुवार देर रात की गई हैं। इन दो में से एक मामले में हत्या की वजह व्यावसायिक रंजिश बताई जा रही है, जबकि दूसरे के पीछे नशेबाज का हाथ है।

हार्डवेयर व्यवसायी की हत्या के बाद उनके घर के घऱ के बाहर भीड़ लग गई.

हत्या की पहली वारदात के शिकार बने हार्डवेयर व्यवसायी नथुनी शाह उर्फ राजू। जबकि हत्या की दूसरी वारदात में फल व्यवसायी गुड्डू की हत्या चाकू से गोदकर कर दी गई। पुलिस की रात्रि गश्त के दावों को धता बताने वाले इन दो वारदात के बाद लोगों के बीच अपराधियों के मन बढ़ने की चर्चा होने लगी है। हालांकि पुलिस इस मुद्दे पर कुछ भी बोलने से परहेज कर रही है।

मारे गए हार्डवेयर व्यवसायी नथुनी साह के भाई के मुताबिक, यह हत्या नथुनी साह के पार्टनर रहे रमेश जी और लखौरा ने करवाई है। भाई ने बताया कि मोतिहारी नगर से करीब 20 किलोमीटर दूरी चिरैया के रहनेवाले नथुनी साह उर्फ राजू ने 2 पार्टनरों के साथ मोतिहारी नगर के कुमारी देवी चौक के पास हार्डवेयर का व्यवसाय शुरू किया था।

लेकिन पार्टनरों से हुई अनबन के बाद वे अलग हो गए और अपना व्यवसाय शुरू किया। यह बात दोनों पार्टनरों को नागवार गुजर रही थी। इसी कारण तकरीबन 4 महीने पहले चिरैया के नीरपुर गांव रहनेवाले पार्टनर रमेश जी ने बोलेरों से ठोकर मारकर हत्या करने की कोशिश की थी, लेकिन तब वह नाकाम रहा था। इस बार फिर रमेश जी और दूसरे पार्टनर लखौरा के संतोष जी की हत्या की साजिश रची।

दूसरी वारदात मोतिहारी के ज्ञानबाबू चौक पर हुई है। यहां बदमाशों ने फल व्यवसायी गुड्डू कुमार की हत्या चाकू से गोदकर कर दी। गुड्डू की मां ने बताया कि उसका किसी से कोई विवाद नहीं था। पैसे की मांग को लेकर को मिस्कौट मुहल्ला के रहनेवाले राजू के बेटे समीर ने चाकू से मारकर उनके बेटे की हत्या कर दी है।

समीर नशे के लिए रुपए की मांग किया कर रहा था। रुपए नहीं देने पर उसने हत्या कर दी है। फिलहाल पुलिस ने दोनों शवों पोस्टमॉर्टम कराया है। लेकिन घटना और कार्रवाई के बारे में कुछ भी जानकारी देने से परहेज कर रही है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading