बेगूसरायः रे’प पी’ड़िता ना’बालिग पर जा’नलेवा ह’मला, के’स उ’ठाने के लिए मा’री गो’ली

बिहार में दुष्कर्म की शिकार एक नाबालिग लड़की को केस वापस नहीं लेने पर गोली मार देने की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। घटना बेगूसराय जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र की है। घायल लड़की का इलाज सरकारी अस्पताल में चल रहा है।

Firing की ताज़ा खबरे हिन्दी में | ब्रेकिंग और लेटेस्ट न्यूज़ in Hindi - Zee  News Hindi

परिजनों ने दुष्कर्म के आरोपी पर गोली मारने का आरोप लगाया है। करीब 14 माह पहले नाबालिग छात्रा से उसके साथ पढ़ने वाले लड़के ने दुष्कर्म किया था। पॉक्सो एक्ट की धाराओं में केस दर्ज हो जाने के बाद आरोपियों की ओर से केस उठाने के लिए दबाव बनाया जा रहा था।

जानकारी के मुताबिक पीड़िता की एक बहन को रजौरा अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। शुक्रवार को वह अपनी बहन को देखने अस्ताल गई थी। शाम को पीड़िता अपने भाई के साथ राजौरा में अस्पताल से लौट रही थी।

तब अंधेरा हो गया था। मुफस्सिल थाना इलाके में कौवा पुल के पास बाइक सवार बदमाशों ने पीड़िता पर गोली चला दी। युवक फायरिंग करते हुए भाग निकले लेकिन, एक गोली पीड़िता के पैर में लग गई। आनन फानन में लोगों की मदद से उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं उसका इलाज चल रहा है।

स्थानीय लोगों ने पुलिस की यह जानकारी दी तो पुलिस सदर अस्पताल पहुंची। पीड़िता से पुलिस की बात नहीं हो पाई है। इस बीच भाई से पुलिस ने कुछ जानकारी ली है। पुलिस पूरे मामले की जांच तेजी से कर रही है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.