श्रावणी मेले में उ’पद्रव की आशंका, कांवरियों को लेकर खुफिया विभाग में अलर्ट

भागलपुर : अगले महीने शुरू होने वाले श्रावणी मेले को लेकर खुफिया विभाग अलर्ट मोड पर आ गया है। विभाग को मेले में असामाजिक तत्वों द्वारा उपद्रव करने की आशंका है।

Kanvariya or Kawar: A Fascinating Indian Ritual | Utsavpedia

इसलिए कांवरियों पर खुफिया विभाग की पैनी नजर रहेगी। बिहार के भागलपुर जिले में स्थित सुल्तानगंज में विभाग के चार अधिकारी अभी से मेला क्षेत्र में तैनात हो गए हैं। देशभर में पिछले दिनों हुए हंगामे के चलते खास सतर्कता बरती जा रही है।

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने राज्य के खुफिया विभाग को इस संबंध में निर्देश दिए हैं। केंद्र की ओर से असली कांवरियों की पहचान के लिए मजबूत कदम उठाने की सलाह दी गई है।

इसके लिए चप्पे-चप्पे पर क्लोज सर्किट कैमरे लगाकर निगरानी की जाएगी। विभाग ने कहा कि अगर संभव हो तो सुल्तानगंज में गंगाजल उठाने वाले कांवरियों को आईडी कार्ड बांटा जाए, ताकि सभी का डेटा प्रशासन के पास रहेगा और असामाजिक तत्वों पर नजर रखी जा सकेगी।

बता दें कि हर साल श्रावणी मेला शुरू होने से एक हफ्ते पहले ही अधिकारियों को अलर्ट किया जाता है। मगर इस साल बहुत पहले से तैयारियां की जा रही हैं। दूसरी ओर, मेले की तैयारिंया पूरी करने में जुटा है।

कांवरिया मार्ग पर बिहार रोडवेज की बसें चलाई जाएंगी। सुल्तानगंज से देवघर तक 5-6 बसें चलने की संभावना है। हालांकि, सुल्तानगंज में गंगा घाट अभी तक तैयार नहीं हुआ है। इसका काम तेजी से चल रहा है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading