भतीजे को डूबता देख फूफा ने लगाई सरोवर में छ’लांग; दोनों की मौ’त

बिहार के बांका जिले में शनिवार को सरोवर में डूबने से दो लोगों की मौत हो गई। मृतकों में एक किशोर शामिल है। मृतकों की पहचान पारा थाना क्षेत्र के पोखरिया निवासी शिव कुमार उम्र 45 साल और अमित कुमार उम्र 15 साल के तौर पर हुई है।

बांका में दुखद हादसा, भतीजे को डूबता देख फूफा ने लगाई सरोवर में छलांग; दोनों की मौत

दोनों आपस में फूफा और भतीजा थे। यह मामला बाराहाट का है। दोनों की मौत से परिवार में मातम छा गया है। बताया जा रहा है कि भतीजे को बचाने के चक्कर में फूफा ने सरोवर में छलांग लगाई, फिर दोनों की मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार बाराहाट के बिरनी गढ़िया से पूरा परिवार पापहरणी नहाने गया। घर की अन्य महिलाएं घाट के किनारे स्नान कर रही थीं। इसी दौरान अमित कुमार नहाने हुए सरोवर के गहरे पानी में चला गया। उसे डूबता देख शिवकुमार ने भी सरोवर में छलांग लगा दी और उसे बचाने की कोशिश में दोनों सरोवर के अंदर ही रह गए।

10 मिनट तक जब दोनों बाहर नहीं निकले तो महिलाओं ने शोर मचाया। इसके बाद आसपास के लोग दौड़े और दोनों को बाहर निकाला। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और दोनों को रेफरल अस्पताल लेकर गई, जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

दोनों के मौत की खबर मिलते ही परिजन दहाड़े मार कर रोने लगे। मृतक के पिता बिरनी गढ़िया निवासी सोहनलाल पंडित ने बताया कि घर से सभी लोग पापहरणी स्नान करने गए थे जिसके बाद यह घटना हुई। थानाध्यक्ष अरविंद कुमार राय ने बताया कि मामले का यूडी केस दर्ज कर दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए बांका भेजा जा रहा है।

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading