नीलांचल एक्सप्रेस के जनरल डिब्बे में गर्भवती महिला को लेबर पेन, ट्रेन में ही बच्चे को दिया जन्म

नीलांचल एक्सप्रेस ट्रेन में गर्भवती महिला का रेल चिकित्सकों की टीम ने प्रसव कराया। इसके लिए नीलांचल एक्सप्रेस ट्रेन को करीब आधे घंटे तक रोका गया। रेल चिकित्सकों के टीम द्वारा महिला को सुरक्षित प्रसव कराने कि रेल यात्रियों ने सराहना की है।

नीलांचल एक्सप्रेस के जनरल डिब्बे में गर्भवती महिला को लेबर पेन,  ट्रेन में ही बच्चे को दिया जन्म

बताया जाता है कि नालंदा जिला के गिरिचक थाना अंतर्गत के दुर्गापुर निवासी दीपक कुमार के 26 वर्षीय पत्नी सरस्वतीया देवी अलीगढ़ से गया जाने के लिए नीलांचल एक्सप्रेस के जनरल बोगी में यात्रा कर रहे थे।

सासाराम के बाद प्रसव पीड़ित महिला को तेज दर्द होने लगा। यात्रियों ने  इसकी जानकारी रेल ड्राइवर को मिली। रेल चालक ने इसकी सूचना रेल अधिकारियों को दी।

रेल अधिकारियों से मिली सूचना पर सहायक मंडल चिकित्सा पदाधिकारी हरदीप सिंह सीनियर टिकट परीक्षक रविकांत प्रियदर्शी ने प्रसव पीड़ित महिला को अटेंड किया तथा नर्स पुष्पा कुमारी के सहयोग से महिला का सुरक्षित प्रसव कराया गया।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.