सेंट्रल जेल में विचाराधीन बंदी की मौ’त, शराब केस में था आ’रोपी

मुजफ्फरपुर : मुजफ्फरपुर स्थित शहीद खुदीराम बोस केंद्रीय कारा के विचाराधीन बंदी छेयालीस वर्षीय सोनेलाल राय की मौ’त हो गई। वह करजा थाना के रक्शा पश्चिमी गांव का रहनेवाला था। देर रात ही उसकी तबीयत खराब होने के बाद जे’ल प्रशासन ने इलाज के लिए भर्ती कराया था। जहां, इलाज के दौरान उसने द’म तो’ड़ दिया।

मृ’तक सोनेलाल राय शराब के मामले में गिरफ्तार होकर 13 नवंबर 2021 को सेंट्रल जेल आया था। जेल प्रशासन की माने तो सोनेलाल राय अधिकांश समय बीमार ही रहा था।

मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में मृ’तक के श’व का पंचनामा तैयार किया गया। जेल अधीक्षक बृजेश सिंह मेहता ने बंदी की मौत की पुष्टि की है।

बताया गया कि सोनेलाल को करजा थाना की पुलिस ने गि’रफ्तार किया था। उस पर शराब के मामले दर्ज थे। जे’ल में आने के बाद से ही उसकी त’बीयत में उतार-चढ़ाव होता रहता था। वह नशा करने का आदि था।

लेकिन, जेल में शराब नहीं मिलने के कारण उसकी हालत खराब होने लगी थी। पहले उसे जेल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। लेकिन, वहां उसकी स्थिति में सुधार नहीं हुआ।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.