एके-47 जैसे बड़े ह’थियार के साथ न’क्सली गि’रफ्तार

गया : बिहार के नक्सल प्रभावित गया में सु’रक्षाबलों ने न’क्सलियों के खि’लाफ अभियान में एक हार्डकोर न’क्सली को बड़े ह’थियारों के साथ गि’रफ्तार किया है। उसकी निशानदेही पर बड़ी संख्या में कारतूस नक्सल अफेक्टेड इमामगंज में शनिवार की शाम ऑपरेशन शुरू किया गया जो देर रात तक चला। जानकारी मिल रही है कि यह अभियान अभी जारी है। ऑ’परेशन में जिला पुलिस के साथ सीआरपीएफ भी शामिल है।

मिली जानकारी के मुताबिक इमामगंज के दुखदपुर गांव में यह का’र्रवाई की गई। गुप्त सूचना मिली थी कि हार्डकोर न’क्सली अशोक भोक्ता इसी इलाके में मौजूद था। उसके आधार पर सुरक्षाबलों द्वारा रणनीति बनाकर छा’पेमारी की गई। का’र्रवाई में अशोक भोक्ता पकड़ा गया।

सूत्रों से पता चला है कि एक बोरा ब’रामद किया गया जिसमें एके-47 और इंसास के साथ एक और बड़ा ह’थियार छिपाकर रखा गया था। हालांकि, बरामदगी को लेकर आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा गया है।

छापेमारी में सीआरपीएफ, कोबरा बटालियन जिला पुलिस के साथ शामिल हैं। दो दिन पहले भी औरंगाबाद से सटे इलाकों में नक्स’लियों के खि’लाफ अभियान चलाया गया था जिसमें भारी मात्रा में असलहों की बरामदगी हुई थी।

माना जा रहा है कि ताजा एक्शन उसी का फॉलोअप है। सु’रक्षा बलों को सूचना मिली थी कि नक्सल नेता गौतम भी इसी इलाके में ऑपरेट कर रहा है। उसकी गि’रफ्तारी के लिए सं’दिग्ध स्थानों पर रेड किया गया लेकिन सफलता नहीं मिली। पुलिस गि’रफ्तार अशोक भोक्ता से पू’छताछ कर रही है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading