जमुई में ग्रामीण डॉक्टर की पी’ट-पी’टकर ह’त्या:पेशेंट का इलाज कर घर वापस लौट रहे थे

जमुई के सोनो थानाक्षेत्र अंतर्गत नैयाडीह इलाके के कलवाडीह गंव में अज्ञात अपराधियों ने एक ग्रामीण चिकित्सक की पीट पीट कर हत्या कर दी। हत्या के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। घटना सोमवार देर रात की बताई जाती है। स्थानीय लोगों के द्वारा घटना की सूचना सोनो थाना पुलिस को दी गई।

घटनास्थल पर पहुंची पुलिस।

सूचना मिलते ही झाझा SDPO रविशंकर प्रसाद और सोनो पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जमुई सदर अस्पताल भेज दिया। मृतक की पहचान दिलीप यादव (45 वर्ष) पिता प्रभु यादव नैयाडीह गांव के रूप में हुई है। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

जानकारी अनुसार दिलीप यादव जो ग्रामीण चिकित्सक के रूप में अपने गांव में चर्चित थे। ग्रामीण चिकित्सक होने के कारण देर रात वह बिंझी गांव से मरीजों को देख कर घर लौट रहे थे।तभी रास्ते में पहले से घात लगाकर बैठे अपराधियों ने पीट पीटकर हत्या कर दी। फिर शव को सड़क किनारे छोड़ कर फरार हो गया।

रात काफी होने के कारण दिलीप वापस नहीं आया तो परिजनों ने खोजबीन शुरू कर दी। सुबह राहगीरों ने किसी व्यक्ति की लाश सड़क पर पड़े होने की खबर परिजनों को दिया।परिजनों ने जाकर देखा तो उसके होश उड़ गए। वह शव दिलीप का था।

बेटे का शव देख पिता जमीन पर गिर गए और बेहोश हो गए। इस घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। परिजनों और ग्रामीणों ने पुलिस से जल्द ही अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग कर कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग कर रही है।

इस घटना के बारे में झाझा एसडीपीओ रविशंकर प्रसाद ने बताया कि दिलीप यादव नाम के एक व्यक्ति जो ग्रामीण चिकित्सक का काम करता था।उसकी हत्या कर दिया गया है।पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।जल्द ही अपराधी पुलिस के गिरफ्त में होगा।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.