महिला और 6 साल की बेटी से रे’प:लिफ्ट देने के बहाने शख्स ने कार में बिठाया था, दु’ष्कर्म के बाद सड़क पर फें’का

उत्तराखंड के हरिद्वार जिले के रुड़की में एक महिला और उसकी छह साल की बच्ची के साथ चलती कार में गैंगरेप किया गया। पुलिस के मुताबिक, एक शख्स और उसके दोस्तों ने उन दोनों को लिफ्ट देने के बहाने कार में बिठाया था।

बेटी के बलात्कार के बाद माँ से भी दुष्कर्म का प्रयास, तेजाब से हमला भी किया  | After the rape of the daughter, the mother also tried to rape, also  attacked with acid | बेटी के बलात्कार के बाद माँ से भी दुष्कर्म का प्रयास,  तेजाब से हमला भी किया

पुलिस ने बताया कि रात के समय महिला अपनी बेटी के साथ एक मुस्लिम धार्मिक स्थल पीरन कलियार से लौट रही थी, जब उसे सोनू नाम के एक शख्स ने लिफ्ट दी। उस कार में सोनू के कुछ दोस्त भी बैठे थे।

महिला और बच्ची को नहर के पास फेंक के फरार हुए आरोपी
सुपरिनटैंडैंट ऑफ पुलिस प्रमेंद्र डोवाल ने बताया कि महिला के आरोप के मुताबिक सोनू और उसके दोस्तों ने महिला और बच्ची का रेप किया और एक नहर के पास दोनों को फेंक कर चले गए। महिला किसी तरह आधी रात को पुलिस स्टेशन पहुंची और पुलिस को इस घटना के बारे में बताया।

आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज
पुलिस ने बताया कि महिला यह ठीक-ठीक नहीं बता सकी कि कार में कितने लोग बैठे थे, हालांकि उसने यह बताया कि कार चलाने वाले शख्स का नाम सोनू था।

दोनों को रुड़की सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इस बात की पुष्टि हुई कि दोनों के साथ रेप हुआ है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस रजिस्टर किया है। सभी की तलाश जारी है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.