खगड़िया में युवक का म’र्डर:ज’लकर पर मछली मारने को लेकर हुआ था वि’वाद

खगड़िया के चौथम थाना क्षेत्र के दियारा में जलकर विवाद को लेकर एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना सोमवार सुबह की बताई जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार ठूठी गांव निवासी पूसा महतो का 25 वर्षीय पुत्र रणवीर कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी गई है।

मछली मारने के विवाद को लेकर लड़ रहे थे दो पक्ष; बीच-बचाव करने गए अधेड़ को  मारी गोली, विरोध में हंगामा | Nalanda Murder Case; Bihar Man Shot Dead In  Broad Daylight - Dainik Bhaskar

ग्रामीणों ने बताया कि पचहत्तर दियारा में जलकर विवाद को लेकर अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी गई। बताया कि रणवीर सुबह दियारा में जलकर पर मछली मारने गया था। इसी दौरान अपराधियों ने मछली मारने को लेकर विरोध करने लगा।

विरोध के बाद दोनों के बीच मारपीट हो गयी और दोनों तरफ से गोली चलने लगी। इसी बीच एक गोली रणवीर को लग गयी। घटना स्थल पर मौजूद लोगों ने इलाज के लिए अस्पताल जा रहा था। अस्पताल जाने के दौरान महेशखूंट में मौत हो गयी।

घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। घटना के बाद चौथम पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच की और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की।

 

थानाध्यक्ष ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया। मृतक के परिजन द्वारा आवेदन प्राप्त हुआ है। अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.