गर्मी के मौसम में जल संकट से निजात दिलाने के लिए अमृत सरोवर का निर्माण शुरू

मुजफ्फरपुर : जिले में गर्मी के मौसम में जल संकट से निजात दिलाने के लिए पूरे देश में अमृत सरोवर योजना चलाई जा रही है। इसी कड़ी में जिले में 86 अमृत सरोवर का निर्माण होना है। इसके लिए प्रखंड व पंचायत में स्थल चयन की प्रक्रिया चल रही है।

 

फिलहाल चयनित 37 जगहों पर सरोवर बनाने का काम शुरू हो गया है। मनरेगा मजदूरों को बारिश के मौसम में भी योजना में काम मिलेगा। यह कार्य रोजगार गारंटी योजना महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) के तहत कराया जा रहा है।

प्रखंड और पंचायत स्तर पर तालाबों के चिन्हित करने की प्रक्रिया चल रही है। इस योजना से जहां जल संचयन में मदद मिलेगी। वहीं भू-जल स्तर को भी बेहतर किया जा सकेगा। तालाबों की खुदाई के बाद उसका सौंदर्यीकरण भी किया जाएगा।

तालाब के चारों ओर पौधरोपण भी किया जाएगा। सरकारी जमीन अथवा जहां पहले से तालाब है, वहीं पर निर्माण करना है। इस योजना में निजी तालाब का जीर्णोद्धार नहीं होगा।

बताया जा रहा है कि जो तालाब सूख गए होंगे। मनरेगा के तहत इन तालाबों का निर्माण कराया जाएगा। इससे मनरेगा के तहत श्रमिकों को काम भी अधिक मिलेगा।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading