गोपालगंज में प्रेमी संग फरार हुई 5 बच्चों की मां:ज्वेलरी और नकद भी ले गई, थाने में न्याय की गुहार लगा रहा पी’ड़ित

गोपालगंज में पांच बच्चों की मां अपने बच्चों को लेकर प्रेमी के साथ फ़रार हो गई। वही, इस मामले में महिला के पति टुनटुन दास ने स्थानीय थाना में लिखित आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाया है। प्राप्त आवेदन के आधार पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। मामला बरौली थाना क्षेत्र के बड़का बढेयां गांव का है ।

दरअसल पीड़ित टुनटुन दास ने बताया कि उसकी शादी वर्ष 2006 में सड़ार गांव निवासी गौरी से हुई थी। शादी के बाद सब कुछ ठीक-ठाक चल रहा था। इस बीच 5 बच्चों का जन्म हुआ। शादी के 3 साल बाद टुनटुन दास अपनी पत्नी को लेकर गुजरात के अहमदाबाद चला गया जहां पहले से ही वह फैक्ट्री में काम करता था। वही पत्नी भी कुछ दिन के बाद सब्जी बेचकर पति के हाथ को मजबूत कर रही थी।

इसी बीच उसका संबंध किसी गैर मर्द से हो गया पीड़ित दिन भर फैक्ट्री में रहता था। उसकी पत्नी गैर मर्द से बात करती थी। फोन आने पर पति की आवाज सुन उसका प्रेमी फोन काट देता।इसको लेकर कई बार झगड़े भी हुए। टुनटुन दास का आरोप है कि उसकी पत्नी घर जाने के बात कह कर घर से निकली और दूसरे शख्स के संपर्क में आ गई थी।

उसी के साथ वह भाग गई। उसने बताया कि गुजरात के अहमदाबाद में कई लोगों से करीब 2 लाख उधार लिए थे। इसके बाद गोपालगंज में भी उसके नाम पर उधार लिया।

कुल चार लाख का कर्ज और गहने लेकर फरार हो गई। कर्जदाता उसे परेशान करने लगे। अब उसके पास कुछ भी नहीं है। कुछ दिन पहले पत्नी ने फोन कर उसे वहां से हट जाने के लिए कहा। लेकिन यह नहीं बताई की वह कहां है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading