असम में बाढ़:अब तक 126 लोगों की मौ’त, 22 लाख प्रभावित; अधिकारी बोले- घट रहा जलस्तर

असम में बाढ़ से रविवार को पांच लोगों की मौत हो गई। इसके बाद राज्य में बाढ़ और लैंडस्लाइड से मरने वालों की संख्या 126 हो गई, जबकि दो लापता हैं। राज्यभर में 22 लाख से अधिक लोग प्रभावित हैं। कछार जिले के सिलचर शहर में अभी भी स्थिति गंभीर बनी हुई है।

बाढ़ से कारण सिलचर शहर में स्थिति बेहद गंभीर बनी हुई है।

वहीं, अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि अधिकांश जगहों पर जलस्तर घट रहा है।असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (ASDMA) के अनुसार, रविवार को 28 जिलों में प्रभावित लोगों की संख्या घटकर 22.21 लाख हो गई, जबकि पिछले दिन यह आंकड़ा 25.10 लाख था।

अधिकारियों ने बताया कि राज्य में बाढ़ की स्थिति में सुधार हो रहा है। कई जगहों में जलस्तर घट रहा है। वहीं, 2,542 गांव बाढ़ से प्रभावित हैं, जबकि 2,17,413 लोगों ने 564 राहत शिविरों में शरण ली है। कोपिली, बराक और कुशियारा नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं।

सिलचर में पहुंचाई जा रही राहत सामग्री
एक सप्ताह से अधिक समय से पानी में डूबे सिलचर शहर में बचाव और राहत कार्यों में तेजी लाई गई है। जिला प्रशासन, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और वायु सेना मिलकर बाढ़ पीड़ितों की मदद करने में जुटे हुए हैं। हालांकि, एक लाख से अधिक लोग अभी भी इमारतों फंसे हैं, क्योंकि उनके घरों की निचली मंजिल पूरी तरह से जलमग्न हो चुकी है।

कछार के डिप्टी कमिश्नर कीर्ति जल्ली ने कहा कि अनमैन्ड एरियल व्हीकल (UAV) सिलचर शहर का बाढ़ नक्शा तैयार करने के लिए निगरानी और सर्वेक्षण कर रहा है, ताकि विभिन्न क्षेत्रों में नुकसान की सीमा की पहचान की जा सके और भविष्य में नुकसान को कम करने के उपाय करने में मदद मिल सके।

CM ने दो बार किया सिलचर शहर का दौर
मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने रविवार को दो दिनों के भीतर दो बार सिलचर का दौरा किया और शहर में राहत और बचाव कार्यों की समीक्षा की। बेटकुंडी में बांध में दरार के बाद पानी के बहने से सिलचर बुरी तरह प्रभावित हुआ है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading