राफेल विमान सौदा, तीन तलाक बिल और सबरीमाला जैसे तमाम मुद्दे को लेकर गरमाया संसद का शीतकालीन सत्र

राज्यसभा में आज तीन तलाक बिल पेश किया जाएगा, लेकिन इसके पास होने के आसार कम नजर आ रहे हैं। लेकिन, सरकार ने इसे लेकर विपक्षी दलों से सहयोग मांगा है। राफेल विमान सौदे को लेकर भी भाजपा और कांग्रेस के बीच गहमागहमी जारी है। कांग्रेस जहां लगातार राफेल मुद्दे पर हमलावर है, तो वहीं सरकार के मंत्री भी पलटवार करते नज़र आ रहे है। इस बीच दोनों दलों ने अपने सांसदों को सदन में उपस्थित रहने का निर्देश दे डाला ।

– केरल: सबरीमाला विवाद को लेकर केरल में हुई हिंसा के दौरान भाजपा सांसद वी. मुरलीधरन के घर पर देसी बम से हमला हुआ था। इस मुद्दे  पर मुरलीधरन ने कहा, ‘आधी रात को मेरे पुश्तैनी घर पर देसी बम फेंके गए, लेकिन सौभाग्य से किसी को कोई चोट नहीं आई। यह हिंसा फैलाने और भाजपा कार्यकर्ताओं को भड़काने की कोशिश थी।भाजपा बनाम सीपीएम का मुद्दा बनाना चाहती है राज्य सरकार ।’ तीन तलाक बिल पर केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा, ‘तीन तलाक बिल राज्यसभा में सूचीबद्ध है और यह सरकार की साख का कोई मामला नहीं है।  यह बिल महिलाओं को न्याय दिलाने के लिए है, इसलिए सभी को इस बिल को पारित करवाने  में समर्थन करना चाहिए।

आंध्र प्रदेश को विशेष राज्य का दर्जा दिए जाने की मांग को लेकर संसद परिसर में विरोध प्रदर्शन करते हुए तेलुगूदेशम पार्टी (TDP) के सांसद नरमल्ली शिवप्रसाद। आज उन्होंने तमिलनाडु के भूतपूर्व मुख्यमंत्री एमजी रामचंद्रन का भेष धारण कर रखा है। इससे पहले वे जादूगर, महिला, धोबी और विद्यार्थी का रूप धर चुके हैं।

रक्षामंत्री निर्मला सीतारमण के खिलाफ कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल ने HAL को दिए गए ठेकों को लेकर सदन को गुमराह करने का आरोप लगाते हुए विशेषाधिकार हनन प्रस्ताव का नोटिस दिया। सबरीमाला विवाद को लेकर केरल में हुई हिंसा के दौरान भाजपा नेताओं पर हमला हुआ। इसको लेकर भाजपा सांसदों ने संसद परिसर में तख्तियां लेकर केरल सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस स्तिथि में राफेल को लेकर संसद में हंगामा तय माना जा रहा है। वैसे तो शुक्रवार को राफेल मुद्दे पर लोकसभा में लंबी-चौड़ी बहस चली। सत्ता पक्ष ने सिर्फ कांग्रेस के आरोपों को नकाराता दिखा, बल्कि उसने कांग्रेस का जमकर घेराव भी किया। चर्चा के दौरान रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने दावा किया था कि हिंदुस्तान ऐरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) को सरकार की तरफ से एक लाख करोड़ रुपये के प्रोक्यूरमेंट ऑर्डर पाइपलाइन में हैं। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने उनके इस दावे को झूठा बताया और  साथ ही कहा कि वह सदन में अपने बयान के समर्थन में या तो कोई दस्तावेज पेश करें या फिर इस्तीफा दें। राफेल पर कांग्रेस और भाजपा के बीच छिड़ी जुबानी जंग के बीच HAL का भी बयान सामने आया है। हिंदुस्तान एरोनाटिक्स लिमिटेड (एचएएल) में वित्तीय संकट जैसी रिपोर्ट मीडिया में आने के बाद रविवार को संस्था ने सफाई दी। एचएएल की तरफ से कहा गया कि 83 हल्के लड़ाकू विमान और 15 हल्के लड़ाकू हेलीकाप्टर के आर्डर अंतिम चरण में हैं। संस्थान की वित्तीय स्थितियों को भी जल्द बेहतर होने की उम्मीद है। HAL ने कहा कि मौजूदा जरूरतों की पूर्ति के लिए 962 करोड़ रुपये का ओवरड्राफ्ट लिया गया है। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं किया गया कि यह उधार किस बैंक से और किन कारणों से लिया गया ।

भाजपा और कांग्रेस के बीच चल रही जुबानी जंग के बीच यह रिपोर्ट मीडिया में आई थी कि एचएएल को अपने कर्मचारियों को वेतन देने के लिए कर्ज लेना पड़ा है। एचएएल ने इस बात सफाई ट्वीट के जरिये दी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.