PATNA : भूमि विवाद मे ताबड़तोड़ फायरिंग।कई घायल।

पटना सिटी के आलमगंज थाना क्षेत्र के बिस्कोमान गोलंबर के समीप भूमि विवाद को लेकर हथियारबंद अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। जिस से गोली लगने से तीन लोग घायल हो गए।

स्थानीय लोगों द्वारा घटना की जानकारी पुलिस को दिए जाने के बाद पुलिस तीनों घायलों को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां अजय कुमार नामक युवक की स्थिति गंभीर बताई जाती है। वही विजय यादव उर्फ

विजय पांडे और सचिन कुमार की स्थिति खतरे से बाहर बताई जाती है।

https://youtu.be/o1Hsm_DBZog

बताया जाता है कि विजय यादव अजय कुमार और सचिन कुमार बिस्कोमान गोलंबर स्थित एक गैराज में बैठ कर अलाव ताप रहे थे। इसी दौरान पांच छह की संख्या में हथियारबंद अपराधी आ धमके और ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। अपराधियों की मंशा विजय यादव उर्फ विजय पांडे की हत्या करनी थी। घटना के संबंध में पूछे जाने पर घायल विजय यादव ने बताया कि उनका कुछ लोगों के साथ जमीनी विवाद चल रहा है। मौके पर मौजूद पुलिस ने भी जानलेवा हमला का कारण भूमि विवाद बताया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.