MUZAFFARPUR : क़र्ज़ वसूलने गए युवक पर जानलेवा हमला, आरोपी हिरासत में

गंभीर रूप से घायल पीड़ित विनय कुमार

MUZAFFARPUR : मिठनपुरा थाना क्षेत्र के रामबाग में भारत डेयरी के समीप क़र्ज़ वसूली करने गए युवक को बंधक बना पीटा। पीड़ित विनय कुमार उर्फ चिंटू आज सुबह रामबाग निवासी घी व्यवसायी पवन कुमार सिन्हा के घर तकादा वसूली को गए थे, इसी दौरान आरोपी ने उन्हें कॉफी पिलाने के के बहाने से घर में बुलाया। इस बीच आरोपी पवन ने अपनी बेटी को एटीएम कार्ड देकर पैसे लाने भेज दिया और कॉफ़ी पीने के दौरान पिछे से विनय कुमार के सिर पर वार कर दिया, जिससे विनय कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया।

आरोपी पवन का घर, (इनसेट में) आरोपी पवन कुमार सिन्हा

वहीं आरोपित पवन कुमार की पत्नी कंचन सिन्हा ने पीड़ित के मुंह पर स्प्रे मारकर बेहोश करने की कोशिश की। पीड़ित विनय किसी तरह अपनी जान बचाकर चिल्लाते हुए घर से बाहर भागे जहां मोहल्ले वालों ने उन्हें संभाला और स्थानीय थाने को सूचना दी। पीड़ित को इलाज के सदर अस्पताल लाया गया जहां उनकी गंभीर स्थिति देखते हुए एसकेएमसीएच रेफर कर दिया गया है।

पीड़ित के सिर पर कई गंभीर चोटें आईं है वहीं पुलिस ने आरोपित एवम् उसकी पत्नी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। घायल पीड़ित विनय कुमार का कहना है कि आरोपी के साथ उसकी जमीन सम्बन्धी डील होनी थी जिसका एग्रीमेंट पवन कुमार उनके नाम से कर चुका है।

वहीं आरोपित का कहना है कि व्यक्ति उसके घर में घुस कर जबरन उसकी बीवी के साथ छेड़छाड़ कर रहा था जिससे आवेश में आकर उसने जानलेवा हमला किया। मिली जानकारी के अनुसार चंदवारा निवासी विनय कुमार उर्फ चिंटू ने व्यवसाय हेतु घी व्यवसायी पवन कुमार सिन्हा को पैसे दिए थे। घर में चोरी हो जाने के कारण व्यवसायी पवन कुमार सिन्हा पैसे देने में आनाकानी कर रहा था और विनय कुमार पैसे देने का दबाव बना रहा था. इस बीच पैसे गटक जाने की योजना बनाते हुए पति पत्नी ने मिल कर इस घटना को अंजाम दिया।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.