बॉलीवुड मसाला : प्रियंका चोपड़ा ने उस वक्त तहलका मचा दिया था जिस वक्त उन्होंने निक जोनस से सगाई कर शादी का ऐलान कर दिया था। वैसे तो देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा की हर अदा के उनके फैंस दीवाने हैं।भले ही प्रियंका और निक की शादी को एक महीना बीत चुका है। लेकिन अब भी प्रियंका और निक की शादी की तस्वीरें धीरे-धीरे सामने आ रही हैं। हल ही में फेमस डिजाइनर सब्यसाची ने प्रियंका की शादी की कुछ अनदेखी तस्वीरें शेयर की हैं जिसे आपने यकीनन अब तक नहीं देखा होगा। सब्यसाची ने इन तस्वीरों को इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है। यह तस्वीरें प्रियंका चोपड़ा की शादी की है जिसमें वह शादी के जोड़े में दिखाई दे रही हैं। इस तस्वीर में प्रियंका ने लाल रंग का लहंगा पहना हुआ है जिसके साथ हैवी ज्वैलरी पहनी हुई है। दरअसल, प्रियंका चोपडा़ ने शादी में सब्यसाची का लहंगा पहना था वहीं ज्वैलरी सब्यसाची हैरिटेज की थी।

एक तस्वीर में प्रियंका का चेहरा घूंघट से आधा ढका हुआ दिखाई दे रहा है। इस तस्वीर में देसी गर्ल बेहद ही खूबसूरत लग रही हैं। वहीं दूसरी तस्वीर में प्रियंका का साइट लुक नजर आ रहा है। प्रियंका के इस डिजाइनर शादी के लहंगे में 110 कलकत्ता की मशहूर 110 इम्बाइडरी की गई है जिसे बनाने में 3,720 घंटे लगे हैं। आपको बताते चले कि, प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने हिंदू और क्रिश्चियन दो रीतियों से शादी की थी। यह शादी जयपुर के उम्मेद भवन पैलेस में हुई थी।

शादी के बाद इन दोनों ने दिल्ली और मुंबई में रिसेप्शन पार्टी भी दिया था। इस वक्त यह जोड़ा स्विटजरलैंड में परिवार के साथ छुट्टियां बिता रहा है मस्ती की इन तस्वीरों को प्रियंका लगातार सोशल मीडिया पर शेयर करती नज़र आती है । इन तस्वीरों में प्रियंका और निक के अलावा सास-ससुर, जेठ-जेठानी और मां मधु चोपड़ा दिखाई दे रही हैं। वैसे प्रियंका चोपड़ा फरहान अख्तर की फिल्म ‘द स्काई इज पिंक’ भी कर रही हैं। आपको बता दे कि इस फिल्म के कुछ हिस्से की शूटिंग प्रियंका ने शादी से पहले ही कर ली हैं।