मुजफ्फरपुर: इंजीनियर सन्नी ह’त्याकांड:अब स्मै’कियर से पूछताछ कर ह’त्यारों का सु’राग ढूंढ़ रही पुलिस, 5 को हि’रासत में लिया

मुजफ्फरपुर : सॉफ्टवेयर इंजीनियर सन्नी हत्याकांड की गुत्थी सुलझाने में अब तक विफल साबित पुलिस ने मंगलवार की शाम मुरादपुर दुल्ला व पड़ाेसी इलाके से पांच स्मैकियर काे हिरासत में लिया है। इसमें दबंग बिट्टू भी शामिल है। बिट्टू ने यूपी के खलासी काे चाकू मारने की घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है।

सॉफ्टवेयर इंजीनियर सन्नी - Dainik Bhaskar

बिट्टू समेत बाकी स्मैकियर से पुलिस सन्नी हत्याकांड के संबंध में पूछताछ कर रही है। मंगलवार की शाम प्रशिक्षु डीएसपी सियाराम यादव व अहियापुर थानेदार विजय कुमार ने मृतक के परिजनाें से मिल कर सुरक्षा के संबंध में जानकारी ली। परिजनों ने पुलिस कार्रवाई पर असंताेष जताया।

कुछ इनपुट नहीं मिलने पर अब स्मैकियर की भूमिका जांच रही पुलिस
पुलिस सूत्राें के मुताबिक, बिट्टू के पास से पिस्टल, कांटेदार पंजा व चाकू बरामद हुआ है। यूपी निवासी ट्रक खलासी काे उसी ने चाकू मारा था। हालांकि, सन्नी हत्याकांड काे लेकर बिट्टू किसी तरह का इनपुट नहीं दे रहा है।

बाकी स्मैकियर से भी पुलिस पूछताछ कर रही है। पुलिस का कहना है कि अब तक की जांच में सन्नी हत्याकांड काे लेकर काेई दूसरा इनपुट पुलिस काे नहीं मिला है। दाे दर्जन से ज्यादा लाेगाें के माेबाइल की काॅल डिटेल व टावर लाेकेशन खंगाला गया है। जबलपुर की हर्षिता से भी कई बार बात हाे चुकी है।

हर्षिता के बाकी दाेस्ताें से भी बात हुई। लेकिन किसी तरह से उन सबकी सन्नी हत्याकांड में काेई संलिप्तता सामने नहीं आ रही है। परिजनाें से पूछताछ में जाे इनपुट मिला, उसके आधार पर सन्नी के माैसेरे भाई व रेंटर से भी पूछताछ की गई। लेकिन, कुछ भी इनपुट नहीं मिला। अब स्मैकियर की भी इसमें भूमिका देखी जा रही है।

गाली-गलौज देने व धमकी के बाद चौकीदार की तैनाती
इधर, माेटरसाइकिल सवार संदिग्धाें द्वारा रविवार की शाम मृतक सन्नी के घर के पास पहुंच कर गाली-गलाैज करने व धमकी देने की घटना के बाद सुरक्षा को लेकर घर पर पुलिस प्रशासन द्वारा चौकीदार की तैनाती की गई है।

मामले में अहियापुर थानेदार का कहना है कि मृतक के घर के पास बाइक सवार लोगों द्वारा गाली-गलौज व धमकी देने की बात समझ में नहीं आ रही है। मेन राेड है। वहां दूसरा राेड भी मिल रहा है। जबकि परिजनाें का कहना है कि बाइक सवार लोगों ने घर के निकट गाली-गलाैज की। इसके पहले पीपल के पेड़ में टंगे घंट काे भी फाेड़ दिया था। कहीं न कहीं काेई लाेकल इसमें शामिल है।​​​​​​​

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading