मुजफ्फरपुर में मुखिया ने पंचायत सचिव को पी’टा: BDO के सामने हुई मा’रपीट

मुजफ्फरपुर में हरदी पंचायत के मुखिया राकेश कुमार मंटू ने सरेआम पंचायत सचिव सुरेश सिंह की जमकर पिटाई कर दी। मंगलवार को बीडीओ के सामने ही पंचायत सचिव की पिटाई हुई। इसमें कपड़े भी फट गए। मामला मोतीपुर ब्लॉक ऑफिस का है। मारपीट होने की वजह से ऑफिस में लोगों की भीड़ जुट गई।

मुजफ्फरपुर में प्रखंड कार्यालय बना रणक्षेत्र, मुखिया ने कार्यालय में ही पंचायत  सचिव को जमकर पीटा

पंचायत सचिव हुए जख्मी

ब्लॉक ऑफिस के कर्मचारियों ने मारपीट का विरोध किया तो मुखिया अपने समर्थक के साथ वहां से निकल गए। घटना में पंचायत सचिव सुरेश सिंह जख्मी हो गए हैं। वही, इस मामले को लेकर प्रखंड कर्मी आक्रोशित हैं। पंचायत सचिव सुरेश सिंह ने बताया कि BDO के साथ मीटिंग चल रही थी। इसी दौरान अचानक से मुखिया समेत 20 लोग कार्यालय के भीतर घुस गए। इसके बाद मारपीट करने लगे। गंजी व शर्ट फाड़ दिया। गले से चेन व पॉकेट से रुपये भी छीन लिया।

पंचायत सचिव के मुताबिक कार्यालय से उन्हें खींचते हुए जान मारने की नीयत से बाहर निकाला गया। खींचकर ले जाने के दौरान BDO समेत अन्य कर्मियों ने उन्हें बचाया। उन्होंने कहा कि मुखिया रंगदारी कर रहे हैं। उनके पंचायत में नहीं जाने देने की धमकी देते है। इससे पहले मुखिया के खिलाफ उन्होंने कथैया थाने में शिकायत दर्ज करायी थी। इसके बावजूद उनपर हमला किया गया।

डीएम के पास जाने की धमकी

इधर, घटना को लेकर प्रखंड कर्मियों ने कहा कि जब तक मुखिया अरेस्ट नही होगा, तब तक कार्यालय में काम नहीं करेंग। कर्मचारी सुबह 10 बजे कर्मी आएंगे और पांच बजे जाएंगे। लेकिन, कार्यालय का काम नही होगा। स्ट्राइक जारी रहेगी। कर्मचारियों ने कहा कि आरोपी मुखिया की गिरफ्तार नहीं होने पर वे लोग DM के पास जाएंगे। वहां से कार्यालय चलाएंगे।

मामले में SDO पश्चिमी ब्रजेश कुमार ने बताया कि बहुत संगीन मामला है। एक जनप्रीतिनिधि को ऐसी हरकत नहीं करनी चाहिए। इससे सरकारी कार्य मे बाधा उतपन्न हुई है। मुखिया के खिलाफ BDO प्रशांत कुमार ने FIR दर्ज कराई है।

क्या बोले आरोपी मुखिया

वहीं, मुखिया राकेश कुमार उर्फ मंटू सिंह का कहना है कि आरोप बेबुनियाद है। वह और वार्ड सदस्य बैठक में गए थे। वहां पर बाहर में वार्ड सदस्य और पंचायत सचिव सुरेश के बीच हाथापाई होने लगी। वह बीच-बचाव करने गए थे। मुखिया ने BDO और CO पर पक्षपात करने का आरोप लगाया है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading