मुजफ्फरपुर में गो’लीबारी का मामला:शू’टर की पत्नी से रोहित ने किया था दु’ष्कर्म

मुजफ्फरपुर में गोली से घायल हुए मुर्गा दुकान में काम करने वाले रोहित को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दरअसल, रोहित ने शूटर की पत्नी के साथ दुष्कर्म किया था। इसका प्रतिशोध लेने के लिए शूटर ने रोहित पर गोली चलाई थी। लेकिन, इलाज में वह बच गया। लेकिन, उसका सच सामने आ ही गया।

बिहार | Bihar - Dainik Bhaskar

रोहित ने सोचा था कि वो शूटर की पत्नी का आबरू लुटकर कानून के हाथों बच जाएगा। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। लेकिन, पुलिस छानबीन में मामला उजागर हो गया। आपको बता दे कि काजीमोहम्मदपुर थाना इलाके के आमगोला में 9 जून की रात्रि मुर्गा दुकान में काम करने वाले स्टाफ रोहित को गोली मार दी गई थी। इस मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए शूटर सोहन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।

लेकिन, पूछताछ में आरोपी सोहन ने पुलिस को बताया था की रोहित ने उसके पत्नी के साथ बलात्कार किया है। इससे वह काफी दुखी हो चुका था। उसने बदला लेने की ठान ली। उसने उसे जान से मारने का प्लान बनाया। इसके बाद उसपर गोली चला दी थी।

लेकिन इलाज के दौरान रोहित बच गया। अब मामले में महिला थाने की पुलिस ने आरोपी सोहन की पत्नी से पूछताछ की। जिसमे पत्नी ने दुष्कर्म की घटना को बताई। इसके बाद महिला थाने में आरोपी की पत्नी ने रोहित के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज करवाया है।

वहीं, महिला थाने की पुलिस ने मंगलवार को पीड़िता का कोर्ट में 164 का बयान कराने के साथ ही मेडिकल भी करवाया। उधर, दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने रोहित को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

जबकि, रोहित को गोली मारने के आरोप में गिरफ्तार मोतिहारी के युवक पर पिस्टल बरामदगी को लेकर अलग से आर्म्स एक्ट में केस दर्ज किया गया है। उसे आर्म्स एक्ट में पुलिस ने जेल भेजा है। रोहित को गोली मारने के मामले में उसे बाद में न्यायिक रिमांड किया जायेगा।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.