महाराजपुर में 6 साल की बच्ची से दु’ष्कर्म: बच्ची के चीखने पर बेरहमी से पी’टा

उत्तर प्रदेश : महाराजपुर के एक गांव में छह साल की बच्ची के साथ नौकर ने दुष्कर्म किया। हालत बिगड़ने पर वहां से भाग निकला। परिजनों ने मामले की जानकारी होने पर थाने में सूचना दी। पुलिस ने बच्ची को हॉस्पिटल में एडमिट कराने के साथ ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पहले नाबालिग से दुष्कर्म, फिर फ़ोटो खींच कर ब्लैकमेलिंग | Third Eye Today

आम खिलाने के बहाने बाग में ले जाकर किया दुष्कर्म

थाना प्रभारी सतीश राठौर ने बताया कि चांदनपुर गांव में धीरज सोनकर नाम का युवक ने पड़ोस में रहने वाली बच्ची के साथ दुष्कर्म किया है। बच्ची के परिवार वाले घर पर नहीं थे। धीरज बच्ची को बाग में आम खिलाने का झांसा देकर ले गया और दुष्कर्म किया। बच्ची के चीखने पर पीटा और उसके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया। हालत बिगड़ने पर अधेड़ बच्ची को छोड़कर भाग निकला।

बच्ची बदहवास हालत में घर पहुंची तो परिजनों को मामले की जानकारी हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बच्ची को इलाज के लिए हॉस्पिटल भेजा है। पिता की तहरीर पर नौकर के खिलाफ रेप की एफआईआर दर्ज की। आक्रोशित ग्रामीण आरोपी जिसके यहां नौकरी करता था उसके घर पहुंचे और हंगामा किया।

आरोपी को हाजिर करने के लिए दबाव बनाया। पुलिस ने आरोपी को सर्विलांस की मदद से मंगलवार देर रात गिरफ्तार कर लिया गया है। बुधवार को कोर्ट में पेश करने के बाद उसे जेल भेजा गया है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.