मुजफ्फरपुर। मुजफ्फरपुर और उत्तर बिहार से गुजरने वाली बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस समेत अन्य ट्रेनों के परिचालन में बदलाव किया है। बताया जा रहा है कि उत्तर प्रदेश के खुर्जा-सिकंदरपुर स्टेशन के बीच रेलवे फ्लाईओवर के निर्माण कार्य को लेकर ट्रेनों के परिचालन में फेरबदल की गई है।
इसमें बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस, स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस समेत अन्य ट्रेने शामिल है। जानकारी के अनुसार, दो जुलाई को अमृतसर से चलने वाली 15708 अमृतसर-कटिहार आम्रपाली एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग अंबाला-सहारनपुर-मेरठ सिटी-खुर्जा के रास्ते चलाई जाएगी।
दो जुलाई को नई दिल्ली से चलने वाली 12566 नई दिल्ली-दरभंगा बिहार संपर्क क्रांति सुपरफास्ट एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग गाजियाबाद-मुरादाबाद-लखनऊ-बाराबंकी के रास्ते चलेगी।
जबकि, एक जुलाई को जयनगर से चलने वाली 12561 जयनगर-नई दिल्ली स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग इटावा-भंडई-आगरा कैंट-पलवल-नई दिल्ली के रास्ते चलेगी। इसके अलावा, 2, 4, 6, 7, 10, 11 व 13 जुलाई को नई दिल्ली से चलने वाली 02570 नई दिल्ली-जयनगर क्लोन विशेष गाड़ी परिवर्तित मार्ग गाजियाबाद-मुरादाबाद-लखनऊ-बाराबंकी के रास्ते चलेगी।
4, 6, 7, 10 व 13 जुलाई को नई दिल्ली से चलने वाली 12566 नई दिल्ली-दरभंगा बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस नई दिल्ली से 70 मिनट विलंब से चलेगी। 3, 5, 6, 9 व 13 जुलाई को जयनगर से चलने वाली 12561 जयनगर-नई दिल्ली स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस टुण्डला से खुर्जा के बीच 100 मिनट नियंत्रित कर चलाई जाएगी।
