औरंगाबाद में सदर अस्पताल में बिजली ही नहीं:दिन के उजाले में रात जैसा अंधेरा

सदर अस्पताल औरंगाबाद आजकल दिन के उजाले में भी रात जैसी अंधेरी बनी रहती है। क्योंकि यहां लापरवाही बरतने के कारण अधिकांश समय बिजली कटी रहती है।

बिजली कटे रहने से इसका खामियाजा मरीजों को भुगतना पड़ता है लेकिन यहां का सिस्टम लापरवाह के कारण बिजली कटती है तो कटी की कटी रह जाती है। जब भी बिजली कटती है करीब 20 मिनट के आसपास तक बिजली गायब रहती है।

दरअसल मामला बिजली बार बार कटने की नही है वह तो आती जाती रहेगी लेकिन सवाल यह है कि अगर उसी दौरान मरीज का ऑपरेशन या ट्रीटमेंट उपचार हो रहा हो और उसी समय बिजली चली जाय तो अंधेरे में मरीज के साथ कोई भी घटना घट सकती है।
इसका खामियाजा बाद में मरीजों और परिजनों को भुगतना पड़ेगा। अधिकांशतः समय बिजली कटने के बाद यहां जेनरेटर तक चालू नहीं की जाती है। बल्कि बिजली आने का ही इंतजार किया जाता है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading