बिहार। रोहतास जिले के डेहरी के सोन नदी पर ईस्टर्न डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर के रेल ब्रिज पर पिछले दिनों पहली बार एक साथ पांच फ्रेट ट्रेनों का परिचालन हुआ था, जिसका वीडिया रेलवे ने अपने ट्वीटर हैंडल से मंगलवार को ट्विट किया है। अब यह एरियल वीडियो वायरल हो रहा है।
बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष संजय जयसवाल एवं अन्य नेताओं ने इसे शेयर किया है। प्रदेश अध्यक्ष ने लिखा है कि डबल इंजन की सरकार, देखिए बिहार में प्रगति की रफ्तार। बुलंद भारत का बनता बुलंद बिहार। रेलवे ने कई फोटोग्राफ भी शेयर किए हैं।
रेल अधिकारियों के अनुसार रेलवे के सबसे लंबे ब्रिजों में शामिल इस फ्रेट कारिडोर पुल पर एक तरफ से तीन लॉग हॉल ट्रेन का परिचालन की क्षमता है। अर्थात दोनों तरफ से एक साथ 6 ट्रेनों की परिचालन की क्षमता है। रेलवे के अधिकारियों के अनुसार इस पर गत सप्ताह एक साथ पांच फ्रेट ट्रेनों का परिचालन हुआ, जिसका रेलवे द्वारा एअर वियू बनाया गया, जिसे अब ट्वीटर हैंडल से शेयर किया गया है।
डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर प्रोजेक्ट के पहले चरण में जिसे डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर कॉर्पोरेशन इंडिया लिमिटेड पूरा कर रहा है. 1,504 किलोमीटर वेस्टर्न डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर और 1,856 किलोमीटर ईस्टर्न डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर का निर्माण हो रहा है।
जिसमें सोननगर से दनकुनी के बीच पीपीपी मोड सेक्शन भी शामिल है। ईडीएफसी की शुरुआत साहनेवाल से होगी। यह समर्पित माल गलियारा पंजाब, यूपी, हरियाणा, बिहार और झारखंड से होकर गुजरेगा। यह कॉरिडोर पश्चिम बंगाल के दनकुनी में समाप्त होगा। इसी के अंतर्गत सोन ब्रिज पर भी फ्रेट कॉरिडोर बना है, जिस पर ट्रेनों का परिचालन अब शुरू हो गया है।
