एआईएमआईएम के पांच में से कौन चार विधायक राजद में हुए शामिल, जाने विस्तार से…

पटना : एआईएमआईएम सुप्रीमो असदुद्दीन ओवैसी को बड़ा झटका लगा है। दरअसल पार्टी के पांच में चार विधायक राजद में शामिल होने जा रहे है। इसकी घोषण नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने की है।

 

इसके बाद राजद बिहार विधानसभा में सबसे बड़ी पार्टी बन जाएगी। ओवैसी के चार विधायकों ने तेजस्वी का हाथ थाम लिया है। इसके बाद ओवैसी की पार्टी में केवल एक विधायक अख्तरुल ईमान रह गए है।

वहीं राजद में शामिल हो रहे विधायक मो.इजहार अस्फी कोचाधामन से शाहनबाज आलम जोकीहाट से, रुकनुद्दीन अहमद बायसी से तथा अनजार नईमी बहादुरगंज से विधायक है।

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव खुद कार चलाकर राजद में शामिल होने वाले चारों विधायकों के साथ विधानसभा पहुंचे। उन्होंने स्पीकर विजय कुमार सिन्हा से मिलकर राजद में शामिल होने की जानकारी दी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading