मुजफ्फरपुर : नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति मुजफ्फरपुर के तत्वावधान में बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा “राजभाषा कार्यान्वयन में बैंकों की भूमिका” विषय पर ऑनलाइन संगोष्ठी एवं सदस्य कार्यालयों के स्टाफ सदस्यों के लिए ऑनलाइन “राजभाषा प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता” का आयोजन किया गया।
संगोष्ठी में मुख्य वक्ता के रूप में प्रो. प्रसून दत्त सिंह, डीन एवं विभागाध्यक्ष, संस्कृत विभाग, महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय, मोतीहारी, आमंत्रित थे।
इस अवसर पर नराकास के तिमाही न्यूज लेटर – तिरहुता का विमोचन नराकास अध्यक्ष सह आंचलिक प्रबंधक, बैंक ऑफ इंडिया, अजय कुमार, मो. शहाबुद्दीन उपाध्यक्ष सह उप आंचलिक प्रबंधक, बैंक ऑफ इंडिया, कार्यालय प्रमुख बैंक ऑफ बड़ौदा, क्षेत्रीय कार्यालय मुजफ्फरपुर बाणीब्रत बिश्वास एवं अन्य कार्यपालकों द्वारा किया गया।

कार्यक्रम का संचालन बैंक ऑफ बड़ौदा के राजभाषा प्रभारी कामाख्या पाण्डेय व धन्यवाद ज्ञापन, सदस्य सचिव, नराकास अनूप कुमार तिवारी ने किया।

