मुजफ्फरपुर में उगाए जा रहे ‘शुगर फ्री’ आम! जानिए अमेरिकन ब्यूटी मैंगो की खासियत

मुजफ्फरपुर : वैसे तो मुजफ्फरपुर अपनी लीची के लिए देश-दुनिया में खूब मशहूर है। लेकिन, इन दिनों मुजफ्फरपुर की चर्चा लीची के साथ-साथ यहां उगने वाली शुगर फ्री आम की वजह से भी खूब हो रही है। दरअसल गर्मी के मौसम में आम खाना हर कोई पसंद करता है।

फलों का राजा कहे जाने वाले आम की एक से बढ़कर एक किस्म बाजार में उपलब्ध है। लेकिन, आम की मिठास की वजह से शुगर के मरीजों के लिए इस फल को खाना मुश्किल हो जाता है। लेकिन, अब बिहार के एक किसान की बदौलत शुगर के मरीज भी आम को लुत्फ उठा पाएंगे।

वैसे तो आम उगने का मौसम करीब-करीब चला गया है। लेकिन, बिहार में उगने वाले इस रंग बदलू शुगर फ्री आम की चर्चा हर जगह हो रही है। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के मुशहरी प्रखंड मे किसान राम किशोर सिंह के बगीचे में शुगर फ्री आम उगता है।  दिखने में ये कहीं से आम नहीं लगता, लेकिन यह फलों के राजा आम की ही एक प्रजाति है जिसे अमेरिकन ब्यूटी कहा जाता है।

बता दें, राम किशोर सिंह के बागान में उगने वाले अमेरिकन ब्यूटी आम की यह प्रजाति शुगर फ्री होती है। इसका साइज़ सामान्य आम से अलग और थोड़ा बड़ा होता है। यह दिखने में आम जैसा नहीं होता, लेकिन टेस्ट वैसा ही होता है।

इसके एक आम का वज़न लगभग आधा किलो ग्राम होता है और इसे पककर तैयार होने में 5 महीने का वक़्त लगता है।  मतलब जब बाकी आमों की वेराइटी उगना बंद हो जाती है तब जून-जुलाई में अमेरिकन ब्यूटी मैंगो पकना शुरू होता है। इस आम में आम जैसे ही गुण होते हैं। लेकिन, मिठास कम होती है, हालांकि टेस्ट वैसा ही होता है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading