12वीं के छात्र का म’र्डर: अ’पराधियों ने 3 गो’ली मा’री

गया जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के गांधार पहाड़ी के निकट अ’पराधियों ने देर शाम बाइक सवार इंटरमीडिएट के छात्र को गो’लियों से भू’न दिया। अ’पराधियों ने छात्र को तीन गो’लियां मा’री। इससे उसने मौके पर ही द’म तोड़ दिया। छात्र की मौ’त होते ही अ’पराधी मौके से फ’रार हो गए। घ’टना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और श’व को कब्जे में लेकर पो’स्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। छात्र की ह’त्या उसके घर से करीब दस किलोमीटर दूर हुई है।

एडीशनल एसपी मनीष कुमार ने बताया कि मानपुर के गांधार पहाड़ के निकट एक युवक की ह’त्या की गई है। पुलिस ह’त्या से जुड़ी सभी पहलुओं पर जांच करने की बात कही है। मृ’तक की पहचान हर्ष राज के रूप में हुई है। वह लखनपुर का रहने वाला है। ह’त्या का कारण फिलहाल पता नहीं चल सका है।

सूत्रों के मुताबिक हर्ष राज घर से ट्यूशन पढ़ने के लिए निकला था। उसने अपनी मां को बताया था कि वह ट्यूशन पढ़ने के लिए जा रहा है। वह अपने घर का इकलौता चिराग था। जिसे अ’पराधियों ने गो’ली मा’र कर बुझा दिया। मृ’तक के पिता फायर बिग्रेड में संविदा कर्मी हैं। मा’रा गया छात्र हर्ष राज मैट्रिक की परीक्षा सीबीएसई बोर्ड से पास किया था। छात्र की मौ’त की खबर सुनते ही गांव लखपुर में मा’तम पसरा है। इधर घ’टना स्थल पर एडिशनल एसपी मनीष कुमार, डीएसपी वजीरगंज घूरन मंडल और मुफस्सिल पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल में जुट गई थी।

इधर स्थानीय लोगों का कहना है कि मुफस्सिल थाना के नए प्रभारी इंस्पेक्टर (प्रशिक्षु डीएसपी) कुंदन कुमार के आने के बाद से क्षेत्र में ह’त्या व गो’लीबारी की वा’रदात में अचानक से ते’जी आई है। यहां तक की चो’री की घ’टनाएं भी अब होने लगी है। बीते एक सप्ताह के भीतर दो ह’त्याएं हो चुकी है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.