पटना : केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के बिहार दौरे और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लेकर दिए उनके बयान के बाद जेडीयू नेता केसी त्यागी का बड़ा बयान सामने आया है।

धर्मेंद्र प्रधान की बातों का समर्थन करते हुए जेडीयू नेता केसी त्यागी ने कहा कि बिहार की राजनीति में नीतीश कुमार का अभी कोई विकल्प नहीं है। इसी दौरान त्यागी ने बीजेपी के उन नेताओं को भी संदेश दिया जो गाहे-बगाहे नीतीश कुमार के फैसलों या कार्यशैली को लेकर छींटाकशी करते रहते हैं।

जेडीयू नेता केसी त्यागी ने कहा कि नीतीश कुमार का अभी भी बिहार की राजनीति में कोई विकल्प नहीं है। न जेडीयू में है, न आरजेडी में और न ही बीजेपी में. यह बात तीनों पार्टियों को समझ लेनी चाहिए और नीतीश कुमार के अनुभव का फायदा सबको उठाना चाहिए।

केसी त्यागी ने कहा कि अगर किसी को नीतीश कुमार से जीतना है, तो जाहिर है कि उसे नीतीश कुमार से अच्छा बनना पड़ेगा। फिलहाल तो नीतीश कुमार जैसा नेतृत्व बिहार में नहीं उपलब्ध है।


