छपरा में रेलवे ट्रैक से युवक का श’व ब’रामद:ट्रेन की चपेट में आने से गई जा’न; पहचान में जुटी पुलिस

छपरा के रिविलगंज में शव मिलने से सनसनी फैल गई। गुरुवार को शव मिलने के बाद आसपास के क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। शव छपरा बलिया रेलखंड पर रिविलगंज थाना क्षेत्र के बैजू टोला के समीप रेलवे लाइन से बरामद किया गया है। युवक के मृत्यु के कारणों का पता नही चल पाया है।

Traumatic Death For Two Boys On Headphones While Running On Railway Track  Dead Bodies Scattered In 50 To 60 Pieces - मध्यप्रदेश: हेडफोन बना मौत का  सबब, बुरहानपुर के दो लड़के ट्रेन

अनुमान लगाया जा रहा है कि युवक ट्रेन से गिर गया होगा। गुरुवार के अहले सुबह शव देखे जाने के बाद पुलिस को सूचित किया गया। सूचना मिलने के बाद घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेज दिया। स्थानीय लोगो ने बताया को सुबह में टहलने के दौरान युवक का शव देखा गया।

शव मिलने के बाद घटनास्थल पर पहुंची पुलिस द्वारा एक एक बिंदु को ध्यान में रखते हुए जांच पड़ताल किया जा रहा है। प्रथमदृष्टया मामला दुर्घटना का लग रहा है। युवक के शरीर मे कई जगह चोट के निशान मिले है।

पुलिस युवक के शव के पहचान के लिए स्थानीय लोगो के साथ सोशल मीडिया का सहारा ले रही है। पुलिस द्वारा शव के तस्वीर को सोशल मीडिया पर सर्कुलेट किया जा रहा है।फ़िलहाल शव के पोस्टमार्टम के बाद शिनाख्त के लिए छपरा सदर अस्पताल के पोस्टमार्टम हाउस में सुरक्षित रखा जाएगा।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading