बेगूसराय में 12 साल की किशोरी से रे’प की कोशिश:आम खिलाने के बहाने बुलाया, करने लगा गं’दी हरकत; कि’शोरी ने लगाई न्याय की गुहार

बेगूसराय में 12 साल की किशोरी से रेप की कोशिश की गई। हालांकि, समय रहते ग्रामीण पहुंच गए और आरोपी को दबोच लिया। इसके बाद जमकर उसकी पिटाई कर दी। घटना खोदावंदपुर थाना इलाके की है।

Jaipur crime news: rjs student gang rape | जयपुर में आरजेएस की तैयारी कर  रही छात्रा से गैंग रेप, सीनियर छात्र ने भाई के साथ मिलकर की वारदात |  Patrika News

ग्रामीणों का आरोप है कि 28 जून को 10 बजे दिन में सिरसी गांव के युवक द्वारा आम देने के बहाने नाबालिग लड़की को बुलाकर रेप की कोशिश कर रहा था। लड़की चिल्लाने लगी तो आसपास के लोग वहां पहुंचे। लोगों को आते देख आरोपी भागने की कोशिश की करने लगा। लेकिन उसे पकड़ लिया गया है।

हालांकि, इस घटना के बाद गांव के कुछ लोगों के द्वारा दबाने का प्रयास किया गया। फिर बाद में कुछ लोग किशोरी के घर आते और परिवार वाले को जान से मारने की धमकी देने लगे। इसी से नाराज होकर ग्रामीणों ने आज जमकर गांव में बवाल काटा। साथी साथ ग्रामीणों ने खदेड़ कर छौराही ओपी वाहन चालक को उस जगह से भगाया। इस घटना के बाद पीड़िता ने छौड़ाही थाने पहुंचकर न्याय की गुहार लगा रही है।

ग्रामीणों का आरोप है कि छौड़ाही ओपी निवासी मोहम्मद अकबर के विरुद्ध तीन महीने पहले एक महिला ने रेप का आरोप लगाया था। इस मामले में वह जेल भी जा चुका है। रेप का आरोपी इसका रिश्तेदार है।

मो.अकबर ही किशोरी के घर जान से मारने की धमकी देने पर पहुंचा था। पीड़िता द्वारा खोदावंदपुर थाना क्षेत्र के सिरसी गांव के रहने वाले युवक पर दुष्कर्म करने का आरोप लगा रही है। पुलिस के अनुसार, मामले की जांच की जा रही है। कुछ लोगों से पूछताछ चल रही है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.