आउट नहीं देने पर नाराज हुआ पाकिस्तानी गेंदबाज:हसन अली विकेट नहीं मिलने पर खुद अंपायर की उंगली उठाने लगे!

पाकिस्तान के तेज गेंदबाज हसन अली हमेशा ग्राउंड और उसके बाहर अपने मजाकिया स्टाइल के लिए भी चर्चित रहते हैं। बुधवार को रावलपिंडी में खेले जा रहे इंट्रा स्क्वॉड मैच के दौरान हसन अली ने अंपायर के साथ एक मजेदार हरकत की। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

पाकिस्तानी तेज गेंदबाज हसन अली भारत में रचाएंगे शादी, हरियाणा की इस लड़की  संग पढ़ेंगे निकाह | Jansatta

दरअसल प्रैक्टिस मैच में अंपायर द्वारा एक LBW अपील को मना करने के बाद हसन अली अंपायर के पास पहुंचे और मजाकिया अंदाज में उनकी उंगली पकड़कर आउट देने का सिग्नल देने की कोशिश करने लगे।

हसन अली की फुल डिलीवरी गेंद सलमान अली आगा के पैड पर लगी थी, लेकिन अंपायर ने अपील को खारिज कर दिया। हसन दौड़कर अंपायर के पास गए और उनकी उंगली पकड़कर आउट देने का संकेत करने की कोशिश की और फिर दोनों हंसने लगे।

पाकिस्तान टीम को श्रीलंका दौरे पर जाना है
पाकिस्तान टीम को श्रीलंका दौरे पर दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेलने के लिए श्रीलंका जाना है। पहला मैच 16 जुलाई से खेला जाएगा, जबकि दूसरा मैच कोलंबो में 24 जुलाई से शुरू होगा।

पाकिस्तान ने टीम में किए अनकैप्ड खिलाड़ियों को दिया है मौका
पाकिस्तान ने हाल ही में श्रीलंका के दौरे के लिए 18 सदस्यीय टीम की घोषणा की थी। टीम में अनकैप्ड खिलाड़ियों को भी मौका दिया है। अनकैप्ड ऑलराउंडर आगा सलमान, सरफराज अहमद और नसीम शाह को जाहिद महमूद और साजिद खान की जगह में शामिल किया गया है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading