साउथ के सुपरस्टार यश की पॉपुलर फिल्म KGF सीरीज में लीड रोल में नजर आए एक्टर बीएस अविनाश का कार एक्सीडेंट हो गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अविनाश का एक्सीडेंट बुधवार सुबह बेंगलुरु में हुआ।

बताया जा रहा है कि अविनाश मर्सिडीज बेंज चला रहे थे और उनकी कार को ट्रक ने टक्कर मार दी। हालांकि, अविनाश को इस हादसे में उन्हें गंभीर चोटें नहीं आईं हैं।

पुलिस ने ट्रक ड्राइवर को हिरासत में लिया
रिपोर्ट्स के मुताबिक, अविनाश ‘अनिल कुंबले सर्कल’ के पास से जा रहे थे, तभी एक ट्रक ने उनकी कार को टक्कर मार दी। ट्रक ड्राइवर को हिरासत में ले लिया गया है और कब्बन पार्क पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

मॉर्निंग वॉल्क पर निकले लोगों ने अविनाश के बचाव में आए और उन्हें कार से बाहर निकाला। रिपोर्ट्स की मानें तो अविनाश मॉर्निंग वर्कआउट के लिए जिम जा रहे थे। एक्टर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर भी फैंस को जानकारी इस हादसे की जानकारी दी है।

KGF में ‘एंड्रयू’ के रोल में नजर आए थे अविनाश
यश-स्टारर KGF सीरीज में अविनाश ने ‘एंड्रयू’ का रोल प्ले किया था। KGF के पहले पार्ट की तुलना में दूसरे पार्ट में उनकी ज्यादा बड़ी भूमिका थी। दिवंगत एक्टर चिरंजीवी सरजा के सपोर्ट से अविनाश को KGF सीरीज में काम करने का मौका मिला। सरजा के एक दोस्त के जरिए अविनाश फिल्म के सिनेमेटोग्राफर भुवन गौड़ा के कॉन्टैक्ट में आए थे। उन्होंने फिर अविनाश को प्रशांत नील से मिलवाया था।

KGF के बाद कई फिल्मों के ऑफर मिले
एक इंटरव्यू में अविनाश ने खुलासा किया था कि उन्होंने 2015 से KGF-1 के लिए ट्रेनिंग शुरू की थी। उन्होंने यह भी बताया था कि KGF का पहले पार्ट रिलीज होने के बाद से उन्हें कई फिल्मों के ऑफर मिलने शुरू हो गए थे।

KGF-2 ने वर्ल्ड वाइड 1200 करोड़ से ज्यादा कमाए
प्रशांत नील के डायरेक्शन में बनी KGF-2 में संजय दत्त ने मेन विलन ‘अधीरा’ का रोल प्ले किया था। दूसरे पार्ट में यश के किरदार ‘रॉकी भाई’ की आगे की जर्नी दिखाई गई थी। इस पार्ट में रवीना टंडन भी लीड रोल में नजर आई थीं। इस फिल्म ने बॉक्स-ऑफिस पर दुनिया भर में 1200 करोड़ रुपए से ज्यादा का बिजनेस किया था। इस सीरीज के मेकर्स ने तीसरे पार्ट पर कंर्फमेशन दे दिया है। फैंस को फिल्म KGF-3 का बेसब्री से इंतजार है।