
MUZAFFARPUR : मुजफ्फरपुर स्थित चक्कर मैदान में आज सोमवार से सेना बहाली की प्रकिया शुरू हो गयी। सेना में बहाली के लिए आज प्रथम दिन बिहार एवं झारखंड के सभी जिलों से धर्म शिक्षक एवं हवलदार कार्टोग्राफर पद के लिए अभ्यर्थियों ने दौड़ लगाई। आज कुल 690 अभ्यर्थियों ने बहाली की प्रकिया में हिस्सा लिया। 690 अभ्यर्थी में से शारीरिक जांच के बाद 91 अभ्यर्थी का चुनाव किया गया, सर्टिफिकेट जांच अभी प्रक्रिया में है। धर्म शिक्षक और हवलदार कार्टोग्राफर पद के लिए बिहार झारखंड के अभ्यर्थी शामिल हुए।

वहीं कल सभी 8 जिलों से सोल्जर टेक्निकल पद के लिए बहाली की जाएगी। विदित हो की 8 जिलों के लगभग 47 हजार अभियार्थी इस बहाली प्रक्रिया में भाग ले रहे हैं। सेना बहाली की प्रकिया में मौके पर सेना भर्ती बोर्ड के निदेशक, कर्नल मनमोहन सिंह मन्हास तथा अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।
