SAMASTIPUR : अपहरण के बाद बजरंग दल नेता की हत्या

SAMASTIPUR : समस्तीपुर जिले  एक बजरंग दल के नेता की अपहरण के बाद हत्या कर दी गई है. जानकारी के अनुसार सरायरंजन थाना क्षेत्र अंतर्गत भगवतपुर गांव से अपराधियों ने पिस्तौल की बल पर बजरंग दल के प्रखंड महामंत्री रोहन कुमार कल अपहरण कर लिया था. जिसके बाद उसकी हत्या कर दी गई. बजरंग दल के नेता रोहन का शब आज सुबह गांव के ही चौर से बरामद किया गया है. शव मिलने के बाद गांव में मातमी महौल छा गया है. मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने युवक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है.

प्राप्त जानकारी के मामला कल रात का ही है. कल रविवार की देर शाम चार बाइक पर सवार होकर आए आठ अपराधियों ने बजरंग दल के नेता का अपहरण कर लिया. अपहरण की इस घटना को उस समय अंजाम दिया जब रोहन शौच के लिए खेत की ओर जा रहा था. वहीं आज सोमवार को अपहरण के विरोध में परिजनों व बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने मुसरीघरारी चौराहा को जाम कर आवागमन बाधित किया था.

जाम की खबर मिलने के तुरंद बाद सरायरंजन थाना अध्यक्ष संजीव कुमार चौधरी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और अपहरण करने वाले अपराधियों की गिरफ्तारी करने का आश्वासन दिया ओर जाम को खत्म करवाया. मृतक की मां की माने तो रोहन का एक युवक से के साथ विवाद हो गया था. उसके बाद उक्त युवक ने रोहन की हत्या करने का भी कई बार प्रयास किया. उनका कहना था कि उसी युवक ने अपने सहयोगियों के साथ अपहरण के बाद हत्या की इस घटना को अंजाम दिया है. फिलहाल मिल रही जानकारी के अनुसार पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading