बिग बॉस 12 की विजेता दीपिका पर तेज़ाब फेंकने की धमकी

बिग बॉस 12  शो की विजेता  रही दीपिका कक्कड़ इन दिनों मुश्किल में हैं। सोशल मीडिया में उनके नाम पर जमकर बुरा भला कहा जा रहा है और हद तो तब हो गई जब एक फैन ने दीपिका पर तेज़ाब फेंकने तक की बात कह दी। है  शो जीतने के बाद लोग उन्हें चैन से रहने नहीं दे रहे

बताया जाता है कि किसी फैन ने दीपिका के ख़िलाफ़ अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते हुए एसिड फेंकने की धमकी दी जिसके बाद दीपिका के एक फैन ने तुरंत इस हरकत को मुंबई पुलिस के संज्ञान में लाते हुए ट्वीट कर ये जानकारी दी। मुंबई पुलिस ने इस मामले में अभी तक क्या कार्रवाई की है इसकी जानकारी नहीं है। ये बात स्पष्ट है कि जब से दीपिका ने बिग बॉस 12 जीता है तब से वो सोशल मीडिया में लोगों के निशाने पर हैं। कुछ लोग ऐसे है जिनका ऐसा मानना है कि दीपिका को नहीं बल्कि श्रीसंत को ट्रॉफी जीतनी चाहिए थी।
दीपिका के जीतने के बाद से ही श्रीसंत के फैंस के बीच गुस्‍सा रहा है। यहां तक की पिछली बिग बॉस विजेता शिल्‍पा शिंदे ने ट्वीट किया था कि आजकल सभी प्रोडक्‍ट बनावटी आते हैं। यहां तक मक्‍खी मारने के भी l सुना है शो के मेकर्स ने भी मिलावटी प्रोडक्‍ट को प्रमोट करना शुरू कर दिया है। मक्‍खी पूरी सीजन भर भिनभिनाती रही और आखिर में मक्‍खी जीत गई। ट्वीटर पर #Makkhi winner zindabaad ने ट्रेंड भी किया है।
हालाँकि जब दीपिका से जब इस बारे में  पूछा गया था तो उन्होंने कहा था कि उन्हें पता ही नहीं कि शिल्पा उनके बारे में ऐसा क्यों बोल रही हैं। दीपिका ने कहा कि पिछले सीज़न में तो उन्होंने शिल्पा का समर्थन किया था। अगर उन्हें मैं फेक लगती हूं तो मैं क्या कर सकती हूं।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading