अक्टूबर 2022 तक बनकर होगा तैयार:राजगीर जू सफारी में विदेश से भी लाए जाएंगे जानवर, पर्यटकों के लिए कैफेटेरिया बनेगा

राजगीर जू सफारी में बाघों की संख्या बढ़ाने के लिए पर्यावरण,वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग योजना तैयार कर ली है। नवंबर 2022 तक जू सफारी में चार अफ्रिकन बाघ,भालू और तेंदुआ मिलाकर 10 की संख्या जंगली जानवरों को देश-विदेश के चिड़ियाघर से लाने के लिए प्लान तैयार कर लिया गया है।

जू सफारी में आने वाले जानवरों के बदले में पटना जू से घड़ियाल, गैंडा सहित अन्य जानवर भेंजे जाएंगे। वहीं पर्यटकों को खाने-जाने की सुविधा के लिए जू सफारी में कैफेटेरिया बनाया जा रहा है। दो महीने के अंदर कैफेटेरिया पर्यटकों के लिए चालू कर दिया जाएगा।

जू सफारी के बर्ड एवियेरी में दुर्भभ पक्षियों को रखा जाएगा। पक्षियों को रखने के लिए तीन तरह के केज बनाएं जाएंगे। इसमें विदेशी पक्षी, जलीय और क्षेत्रीय पक्षी रखा जाएगा। आधा एकड़ में जमीन पर बर्ड एवियेरी बन रहा है। अक्टूबर 2022 तक बन जाएगा।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading