वार्ड सदस्य की बहन की पी’ट-पी’टकर हत्या, चुनावी रंजिश के कारण चल रहा था वि’वाद, जानें पूरा मामला…

वैशाली। जिले के बिदूपुर थाना क्षेत्र के बाजीतपुर गांव में चुनाव रंजिश के कारण द’बंगों ने एक युवती की पी’ट-पी’ट कर ह’त्या कर दी। मृ’तक महिला बाजीतपुर पंचायत के वार्ड संख्या 02 के वार्ड सदस्य प्रेम कुमार पासवान के बहन बताई जा रही। वह अपने वार्ड सदस्य भाई को ब’चाने गई थी। लेकिन द’बंगों ने वार्ड सदस्य की बहन इन्द्रासन देवी को ही पी’ट-पी’टकर मौ’त की नींद सुला दिया। द’बंगो ने वार्ड सदस्य के पूरे परिवार को मा’रपीट कर घायल कर दिया है।

सभी घायलों का इलाज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बिदूपुर में चल रहा है। इस सम्बंध में घायल वार्ड सदस्य प्रेम कुमार पासवान ने कहा कि बिदूपुर थाना में पदस्थापित चौकीदार कपिल पासवान चुनाव में हार गया था। तभी से उसके परिवार वालों के द्वारा मा’रपीट किया जा रहा था।

वहीं, महिला की मौ’त के बाद हाजीपुर महनार मुख्य मार्ग को चकौसन बाजार को आ’क्रोशित लोगों ने जाम कर दिया। जिसके बाद कई थाने की पुलिस पहुंचकर मौके से आ’क्रोशित लोगों को समझा-बुझाकर मामले को शांत करवाया एवं आ’रोपी चौकीदार समेत 5 लोगों को बिदुपुर पुलिस ने गि’रफ्तार कर ली। फिलहाल सभी से पूछताछ चल रही हैं। वहीं अन्य आ’रोपियों की गि’रफ्तारी के लिए पुलिस छा’पेमारी अभियान चला रही है।

बताते चलें कि मृ’तक महिला इंद्रासन देवी लालगंज थाना क्षेत्र के खरौना गांव निवासी जितेंद्र पासवान की पत्नी बताई गई है। जो अपने मायके में आई हुई थी। मृ’तक इंद्रासन देवी के 1 साल का पुत्र एवं 3 साल की पुत्री भी है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.