4 विधायकों को RJD में लेने के बाद अब सीमांचल जाएंगे तेजस्वी यादव, ‘धो’खा’ पर दिया यह जवाब

पटना : असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM  के विधायकों के आरजेडी में विलय को तेजस्वी यादव ने राजद की बड़ी जीत करार दिया है और यह दावा किया है कि सत्तारुढ़ गठबंधन से उनके महागठबंधन का वोट प्रतिशत अधिक हो गया है। उन्होंने कहा कि विधान सभा अध्यक्ष ने विधान सभा में आरजेडी के बिहार में सबसे बड़ी पार्टी होने की घोषणा की जो पार्टी के लिए एक बड़ी उपलब्धि है।

एआईएमआईएम छोड़ राजद में शामिल हुए चार विधायक तेजस्वी यादव के साथ.

हमारे दल में विधायकों की सबसे अधिक संख्या राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के कुशल नेतृत्व के कारण हुई है। उन्हीं की वजह से एआईएमआईएम के चार विधायक हमारे पास आए। तेजस्वी यादव ने एआईएमआईएम विधायकों के राजद में शामिल होने को लेकर नैतिकता पर उठ रहे सवाल पर कहा कि भविष्य कौन नहीं देखता है, हम भी भविष्य के लिए देखते हैं।

पटना स्थित राजद कार्यालय में गुरुवार को प्रेसवार्ता करते हुए नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने  कहा कि पहली बार देखा गया कि विपक्षी पार्टी में दूसरे दल के विधायक शामिल हुए हैं। तेजस्वी यादव ने कहा कि महागठबंधन का वोट प्रतिशत एनडीए गठबंधन से अधिक हो गया है।

तेजस्वी यादव ने बताया कि वे जल्द ही सीमांचल के जिलों में अपना दौरा शुरू करने वाले हैं और सदस्यता अभियान भी शुरू करेंगे। AIMIM विधायक अख्तरुल इमान के धोखा देने वाले बयान पर तेजस्वी यादव ने कहा कि हमने किसी को धोखा नहीं दिया, धोखा तो हमें अख्तरुल इमान साहब ने दिया था जब वह राजद छोड़कर जेडीयू गए थे। बावजूद इसके हमने कभी उन्हें नहीं कहा कि उन्होंने हमें धोखा दिया।

बता दें कि एआईएमआईएम के कोचाधामन सीट से विधायक मुहम्मद इजहार अस्फी, जोकीहाट से शाहनबाज आलम, बायसी से रुकनुद्दीन अहमद और बहादुरगंज के विधायक अनजार नईमी राजद में शामिल हुए हैं। केवल अख्तरुल इमान ही अब एआईएमआईएम के विधायक हैं। अख्तरुल इमान ने इसे बड़ा धोखा करार दिया था।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading