पटना सिविल कोर्ट में ब्‍ला’स्‍ट, दारोगा समेत 3 पुलिसकर्मी घा’यल

पटना :बड़ी खबर बिहार की राजधानी पटना से है। यहां सिविल कोर्ट में धमाका हुआ है। इस धमाके में  पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं। घायल पुलिसवालों में एक दारोगा भी शामिल हैं। बताया जा रहा है कि कदमकुआं थाने की पुलिस से विस्‍फोटक बरामद किया था।

पटना सिविल कोर्ट में हुए धमाके में तीन पुलिसवाले घायल हो गए हैं. (न्‍यूज 18 हिन्‍दी

इस विस्‍फोटक को सीन कराने (कोर्ट को दिखाने के लिए) के लिए सिविल कोर्ट लाया गया था। विस्‍फोटक को कोर्ट के एक कमरे में रखा गया था। कुछ ही देर बाद कोर्ट के एक रूम में रखा विस्‍फोटक ब्‍लास्‍ट कर गया। धमाके की चपेट में वहां मौजूद 4 पुलिसवाले भी आ गए। इनमें से एक दारोगा भी शामिल है।

गंभीर रूप से घायल दारोगा को इलाज के लिए PMCH भेजा गया है। अन्‍य दो घायल पुलिसकर्मियों का इलाज भी PMCH में ही चल रहा है। फिलहाल आधिकारिक रूप से यह पता नहीं चल सका है कि पटना सिविल कोर्ट के एक कमरे में रखा गए विस्‍फोटक में अचानक से ब्‍लास्‍ट कैसे हो गया?

धमाके की आवाज सुनकर कोर्ट परिसर में कोलाहल मच गया। कोर्ट परिसर में मौजूद लोग वहां इकट्ठा हो गए। धमाके में घायल पुलिसकर्मियों को तत्‍काल इलाज के लिए पीएमसीएच भेजा गया।

सूत्रों से बताया जा रहा है कि एक केस के सबूत के तौर पर कदमकुआं थाने के दारोगा एक बम साथ लाए थे। यह बम केस में एक सबूत था, लेकिन इसी दौरान बम अचानक फट गया और कदमकुआं थाने के दारोगा इस विस्फोट में घायल हो गए।

मिली जानकारी के अनुसार धमाके की चपेट में आने से दारोगा रैंक के एक पुलिस अधिकारी गंभीर रूप से घायल हुए हैं जबकि, दो अन्‍य पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं। सभी को इलाज के लिए अस्‍पताल भेज दिया गया। हादसे में घायल होने वाले दारोगा का नाम घायल दारोगा उमाकांत राय बताया जा रहा है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.