गूगल पे से नंबर लिया, दोस्ती-लिवइन… फिर शादी से मुकरा:युवती न्याय के लिए भ’टक रही, प्रेमी बोला- भाग जा, वरना मार दें’गे

राजस्थान : कपड़े के शोरूम में खरीदारी के बाद लड़की ने फोन से पैसे ट्रांसफर किए। इसके बाद सेल्समैन और लड़की की मोबाइल पर बातें होने लगीं और दोनों में प्यार हो गया। लड़के ने प्रपोज किया तो युवती भी मान गई। दोनों ने सगाई कर ली और लिव-इन में रहने लगे। रिश्तों में ट्विस्ट तब आया जब लड़की ने शादी की बात की।

विष्णु पुणे में कपड़े के शोरूम में सेल्समैन का काम करता था। लड़की शॉपिंग करने आई तब गूगल पे किया था। नंबर एक्सचेंज कर दोस्ती की।

शादी की बात पर लड़का अपने घरवालों से बात करने के बहाने पुणे से बाड़मेर आ गया। यहां आकर परिवार के दबाव में मुकर गया। लड़की को डराया कि घरवाले हम दोनों को मार डालेंगे। प्यार में इंसाफ के लिए 19 साल की लड़की भी महाराष्ट्र से 1000 किलोमीटर दूर राजस्थान आ गई। अब उसने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है।

युवती ने बताया कि विष्णु सगाई कर पुणे में उसके साथ 3 महीने पति की तरह रहा। फिर घरवालों से दोनों की शादी की बात करने 1 मई को बाड़मेर आया था। युवती 25 जून को महाराष्ट्र से चली थी। 27 जून को लड़के के भाई की शादी थी और वह अपने गांव में ही था। ऐसे में लड़की सीधे उसके घर पहुंच गई।वह बोला- तू भी यहां से भाग जा, वरना घर और गांववाले हम दोनों को मार डालेंगे और खुद भाग गया। अब लड़की 4 दिन से उसके तलाश में भटक रही है।

लड़की ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार। बोली- मुझे लड़के के साथ ही रहना है।

गुरुवार को एसपी ऑफिस पहुंचकर लड़की ने अपना दर्ज बयान कराया। एएसपी नरपत सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। लड़की लड़के के साथ रहना चाहती है। मामले की जांच कर रहे हैं। पुणे पुलिस की भी मदद लेंगे। धोरीमन्ना पुलिस को जांच के निर्देश दे दिए हैं।

पूरी कहानी- लड़की की जुबानी…

हमारी पहली मुलाकात करीब एक साल पहले पुणे में न्यू ब्लू जेड नाम की कपड़े की दुकान में हुई थी। लड़का वहां सेल्समैन था। गूगल पे के जरिए मैंने पेमेंट किया तो उसने मेरा नंबर ले लिया। इसके बाद उसने फोन और मैसेज कर प्रपोज किया। मैंने भी उसकी दोस्ती कबूल कर ली। दोस्ती से आगे बढ़कर हम दोनों रिलेशन में बंध गए। उसने मेरे भाई से भी बात की।

जनवरी-फरवरी और मार्च हम लिव-इन में पति पत्नी की तरह रहे। 31 मार्च को हमने अपने कुलदेवता के मंदिर जाकर सगाई कर ली। मेरा पूरा परिवार व दोस्त इसमें शामिल हुए। लड़का 1 मई को यह कहकर पुणे से बाड़मेर आ गया था कि मैं इस रिश्ते को लेकर अपने माता-पिता से बात करूंगा। बाड़मेर आकर वह परिवारवालों के दबाव में आ गया। 15 मई को उसने मुझे अननोन नंबर से कॉल किया। बोला- मेरे घरवाले इस रिश्ते को स्वीकार नहीं कर रहे हैं। वे कहीं और रिश्ते का दबाव बना रहे हैं।

विष्णु पुणे में लड़की के साथ 3 महीने में लिव इन में रहा। शादी की बात चली तो वह मुकर गया। अब लड़की उसकी तलाश में पुणे से बाड़मेर पहुंची है।

इस पर मैं पिछले महीने जोधपुर आई थी। तब वह मिलने आया था। उसने अपने घर का एड्रेस दिया। वीडियो कॉल कर घर दिखाया था। उसका घर बाड़मेर जिले के धोरीमन्ना में शशिबेरी गांव में है। जोधपुर में वह बोला कि तू मुझे यहां से लेकर जा, मेरे घरवाले मुझ पर दबाव डाल रहे हैं। मुझ पर दूसरी लड़की से नाता करने का प्रेशर डाल रहे हैं। वह मेरे साथ रहना चाहता है, लेकिन उसके घरवाले कह रहे हैं कि मेरे साथ रहने गया तो वे सब सुसाइड कर लेंगे, लड़का इसी पसोपेश में फंसा हुआ है।

उसने मेरे साथ दोस्ती की। शादी का झांसा देकर साथ रहा। अब मुकर रहा है। मुझे बदनामी का सामना करना पड़ रहा है। लड़के को मेरे साथ रहना ही पड़ेगा। वरना उसे कठोर दंड मिलना चाहिए।’ मैं लड़के की तलाश में पहले भी उसके घर गई थी। तब उसके घरवालों ने कहा कि लड़का भाग गया, शायद मर गया हो। थाने में शिकायत की तो पुलिस बोली कि लड़का मिलेगा तो आपको सौंप देंगे। कई बार शिकायत की, लेकिन कुछ नहीं हुआ। लड़का 1 मई से भागा हुआ है, जबकि उसके घर वाले कह रहे हैं कि 4 महीने से गायब है। मैं नाबालिग थी जब हमारे रिलेशन बने। बालिग हुई तो हम साथ रहे। मैं 26 मई को राजस्थान पहुंची। उसके घरवालों ने मेरे साथ धक्का मुक्की भी की। साथ रहते हुए वह मुझसे 4-5 लाख रुपए भी ले चुका है। अब उसके घरवाले मेरे बारे में अब घटिया बातें कह रहे हैं।’

पुलिस को दी शिकायत में युवती ने बताया कि 2021 में वह 12वीं क्लास में थी। तब धोरीमन्ना के भूणिया शशिबेरी गांव निवासी सेल्समेन विष्णु पुत्र चेनाराराम से उसकी दोस्ती हुई थी। 18 साल की होने पर विष्णु ने लड़की के भाई से रिश्ते की बात की। मार्च में सगाई कर साथ रहने लगे। उसने शादी का झांसा देकर 3 महीने तक रेप किया।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading