गोपालगंज : जिले के मीरगंज थाना क्षेत्र के खुशियाल छापर गांव में एक महिला को जहरीले स’र्प ने डंस लिया जिससे महिला बुरी तरह अचेत हो गई। परिजनों द्वारा तत्काल उसे इलाज के लिए हथुआ अनुमंडलीय अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने स्थिति को गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए गोपालगंज सदर अस्पताल रेफर कर दिया।
सदर अस्पताल पहुंची महिला को डॉक्टरों द्वारा उसे मृ’त घोषित कर दिया। फिलहाल इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गई है। दरअसल घ’टना के संदर्भ में बताया जाता है कि सिवान जिले के सूर्यपुरा गांव निवासी राजा चौहान की पत्नी पिंकी देवी अपने मायके 3 माह पहले शंभू चौहान के घर आई थी।
आज अपने घर में झाड़ू लगा रही थी इसी बीच एक जहरीले सांप ने महिला को आकर डंस लिया सांप के काटने के बाद महिला अचेत हो गई परिजनों ने उसे तत्काल इलाज के लिए हथुआ अनुमंडलीय अस्पताल ले गए।
यहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए गोपालगंज सदर अस्पताल रेफर कर दिया। महिला के परिजन जब उसे लेकर गोपालगंज सदर अस्पताल पहुंचे तो डॉक्टरों द्वारा उसकी जांच कर मृत घोषित कर दिया वहीं इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गई है। मृ’तक की शादी वर्ष 2018 में हुई थी। 4 माह की गर्भवती थी पहली बार मां बनने वाली थी लेकिन स’र्पदंश के कारण उसकी मौ’त हो गई।

