चचेरे भाई ने बहन से की शादी तो गो’ली मा’री, पांच साल पुराना है लव मैरिज का मामला…

वैशाली : जिले के हाजीपुर में चचेरे भाई ने बहन से शादी की तो गोली मा’र दी गई। महिला के अपने भाई ने ही पति को चार गो’लियां मा’र दी। युवक की हालत गं’भीर है। सदर अस्पताल में इलाज के बाद घायल युवक को इलाज के लिए पीएमसीएच रे’फर कर दिया गया है। शादी के बाद से ही परिवार दोनों से ना’राज था।

 

मामला नगर थाना क्षेत्र के हथसारगंज मोहल्ला का है। शकल दीप राय का बेटा 25 वर्षीय रंजन कुमार स्टेशन मार्ग पर एक हार्डवेयर की दुकान में बाइक से काम करने जा रहा था। उसी दौरान युवक रंजन कुमार को घर से कुछ ही दूरी पर गो’लियां मा’र दी गई। रंजन को चार गो’लियां लगी है।

घा’यल हालत में स्थानीय लोगों ने उसे हाजीपुर सदर अस्पताल पहुंचाया। जहां से बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच रे’फर कर दिया गया। घ’टना की सूचना मिलते ही एसडीपीओ सदर राघव दयाल मौके पर पहुंच कर मामले की जांच में जुट गए। पुलिस ने घ’टनास्थल से चार खोखा भी बरामद किया।

घायल की पत्नी काजल कुमारी ने अपने सगे भाई विकास कुमार (पिता- लक्ष्मण राय) पर गो’ली मा’रने का आ’रोप लगाया। उसने कहा, ‘मैंने 5 साल पहले अपने चचेरे भाई रंजन कुमार से प्रेम विवाह किया था। इसके बाद से अपने दो बच्चों अनन्या कुमारी और आशीष कुमार को लेकर अलग रह रही थी।

एक साल पहले ही हथसारगंज मोहल्ला आई थी। रंजन स्टेशन के पास स्थित एक हार्डवेयर दुकान में काम करता था। यहां जाने के लिए वह अपनी बाइक से निकला ही था कि घर से कुछ दूरी पर बाइक सवार अ’पराधियों ने उसे गो’लियों से छलनी कर दिया।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading