नवादा। जिले के कादिरगंज सहायक थाना क्षेत्र के सोनू बिगहा गांव के समीप अनियंत्रित मालवाहक पिकअप वैन ने एक बालक को कु’चल दिया। जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौ’त हो गई। वहीं पिकअप वैन असंतुलित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई।
मृ’तक शुभम कुमार इसी थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव निवासी कौशल कुमार का पांच वर्षीय इकलौता पुत्र था। घ’टना से गुस्साए ग्रामीणों ने नवादा-जमुई पथ को जाम कर दिया। बालक अपनी मां के साथ आटो से नवादा से कादिरगंज की तरफ जा रहा था। सोनू बिगहा में आटो से उतर कर दोनों गांव जाने वाले थे। तभी पीछे से तेज रफ्तार में आ रही पिकअप वैन ने बालक को रौंद दिया।
दु’र्घटना के बाद चालक ने संतुलन खो दिया और सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई। इसके बाद चालक भाग निकला। इस दौरान आसपास के ग्रामीणों की भीड़ वहां जुट गई। लोगों ने पथ को जाम कर दिया।
इसकी सूचना मिलते ही कादिरगंज ओपी की पुलिस वहां पहुंच गई। लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया। जिसके बाद जाम समाप्त हुआ। ओपी प्रभारी सूरज कुमार ने बताया कि श’व को पो’स्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। उधर, घ’टना के बाद स्वजनों में को’हराम मच गया। परिवार के सदस्यों का रो-रो’कर बुरा हाल था।

