पटना : जाप सुप्रीमो पप्पू यादव ने भाजपा पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा की भाजपा चाहे तो बिहार में भी नया एकनाथ शिंदे बना सकती है। उन्होंने इस बात का इशारा राजद पर करते हुए कहा की, बीजेपी जब चाहे तो इनमे से किसी को भी एकनाथ शिंदे बनाकर बिहार का मुख्यमंत्री बना सकती है।
साथ ही पप्पू यादव ने बिहार की विपक्षी पार्टी राजद पर जोरदार हमला बोलते हुए कहा की राजद बीजेपी के इशारों पर काम करती है। बीजेपी जैसे जैसे राजद को कहती है राजद वही करती है। पप्पू यादव ने राजद को इतना तक कह दिया बीजेपी के हर गलत फैसले पर राजद चुप रहती है
साथ ही पप्पू यादव ने कहा की विधानसभा के मौनसुन सत्र में किसी पार्टी बिहार के अपराध और रोजगार का मुद्दा नहीं उठाया है। वहां बस नंबर की पार्टी बनने लगे हुए थे। उन्होंने राजद पर तंज कसते हुए कहा की राजद बिहार की विपक्षी पार्टी है। और विपक्ष का कर्तव्य होता है विधानसभा में जनता के हित की बात करना।
लेकिन विपक्ष केवल विधायक को तोड़ने और जोड़ने में लगी हुई थी। और अपने आप को नंबर एक की पार्टी साबित करने में लगी हुई थी।सीमांचल के विधायको को राजद ने अपने खेमे में शामिल किया। जबकि, अपनी सरकार में राजद ने ही सबसे ज्यादा सीमाचल को बरबाद किया था। पप्पू यादव ने कहा की बिहार में इन दिनों अपराध चरम सीमा पर है। आए दिन लोगो को हत्या कर दी जा रही है। इस पर भी चर्चा होनी चाहिए थी।

