मुजफ्फरपुर, मानसून के पूरी तरह सक्रिय हाेने के बाद शहर समेत पूर्वी हिस्से के प्रखंडों में अधिक बारिश हुई। इसके बाद गुरुवार काे पश्चिमी क्षेत्रों में झमाझम बारिश हुई।
जिले में गुरुवार काे हुई औसत 28 मिमी बारिश के साथ दाे दिनाें में औसत 75 मिमी बारिश हाेने से किसानों में खुशी है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले तीन दिनों तक अभी इस क्षेत्र में बारिश के थमने के आसार नहीं हैं।
मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी, मधुबनी, दरभंगा, वैशाली व शिवहर जिले के लिए ब्लू अलर्ट जारी किया गया है। जिले के साहेबगंज व मोतीपुर के साथ ही मीनापुर प्रखंड में 45 मिमी तक बारिश हुई है। दूसरे दिन भी घने बादलों के साथ ही आकाशीय बिजली गिरने की अधिक घटनाएं हुईं।


