नालंदा में न’शे की लत ने ली युवक की जा’न: बिगड़ गया था दि’मागी सं’तुलन; फं’दे से झू’लता मिला श’व

नालंदा : हिलसा थाना क्षेत्र के काजी बाजार पासवान टोली में शनिवार के दिन एक युवक ने फांसी लगा आत्महत्या कर ली। मृतक सुभाष प्रसाद का (26) वर्षीय पुत्र रविरंजन कुमार उर्फ बिट्टू है।

मृतक के भाई ने बताया कि करीब 2 साल से रवि रंजन कुमार का इलाज पटना के एक निजी क्लीनिक में चल रहा था। गांजा और नशे की लत के कारण उसका दिमागी संतुलन बिगड़ गया था।

आज सुबह जब घर के लोग ग्राउंड फ्लोर पर थे तभी घर के पहले तल्ले पर जाकर उसने छत के हुक के सहारे लटक आत्महत्या कर ली। घर के लोग जब छत पर गए तो घटना का खुलासा हुआ।

मृतक तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। वह पढ़ने में काफी होनहार था। लेकिन नशे की लत के कारण उसका मानसिक संतुलन बिगड़ गया था।

आत्महत्या की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। थानाध्यक्ष गुलाम सरवर ने बताया कि युवक की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। जिसकी वजह से उसने आत्महत्या कर ली। यूडी केस दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.