जमुई में ट्रेन से कटकर वृद्ध की मौ’त:चौरा हॉल्ट के रतनपुर रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आए

जमुई के किउल -झाझा रेलखंड के चौरा हाल्ट के रतनपुर रेलवे फाटक पोल संख्या 382 के पास एक ट्रेन की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत गई । मृतक की पहचान सिकंदर तांती 60 वर्ष बरहट थाना इलाके के गुगुलडीह पंचायत के आजादपुर गॉव के रूप में हुए है।

Train Accident, ट्रेन से कटकर बुजुर्ग की हुई मौत | sachkahoon.com

स्थानीय लोगों ने शव मिलने की सूचना गिधौर पुलिस को दी। पुलिस घटनास्थल पर पहुचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जमुई भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मृतक के परिजन ने बताया कि वह मानसिक रूप से बीमार था।जो शुक्रवार रात से ही घर से गायब था।काफी खोजबीन किया गया।पर पता नही चला।शनिवार को स्थानीय लोगो से पता चला कि एक वृद्ध का शव रतनपुर रेलवे ट्रैक पर पड़ा है। शव मिलने के जानकारी होते ही वृद्ध का पोता देखने के लिए गया।

जिसकी पहचान अपने दादा सिकन्दर तांती के रूप में की। बताया जाता है कि बुजुर्ग रेलवे लाइन पार करने के दौरान ट्रैन के चपेट में आया।जिससे उसकी मौत हो गए।बुजुर्ग की मौत के बाद परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.