सीबीआई निदेशक के पद पर सुप्रीम कोर्ट द्वारा फिर से बहाल किए जाने के आदेश के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने एक बार फिर प्रधानमंत्री पर हमला बोला है।मीडिया से बातचीत करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि सीबीआई निदेशक आलोक वर्मा राफेल विमान सौदा की जांच करना चाहते थे, इसलिए सरकार ने उन्हें छुट्टी पर भेज दिया
साथ ही राहुल गांधी ने यह भी कहा कि नरेंद्र मोदी राफेल विमान सौदे के सवालों से बच नहीं सकते। पूरे देश की 100 प्रतिशत जनता उनसे इस मुद्दे पर जवाब चाहती है। उन्होंने कहा कि आधी रात एक बजे आलोक वर्मा को पद से हटा दिया गया था, ताकि राफेल विमान सौदा की जांच शुरू न हो। साथी ही उन्होंने कहा कि देखते है आगे क्या होता है

राफेल विमान सौदा पर राहुल गांधी लगातार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार पर हमला बोलते आ रहे हैं। रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा संसद में जवाब देने पर असंतुष्टि जताते हुए राहुल गांधी ने कहा था कि केंद्र सरकार के पास कोई ठोस जवाब नहीं है।